Blast Alert Near Red Fort: दिल्ली में आतंकी हमले का अलर्ट, लाल किले के पास धमाका करने की साजिश कर रहा लश्कर, निशाने पर ये मंदिर

दिल्ली में लाल किले के पास धमाके को लेकर सुरक्षा एजेंसियों ने अलर्ट जारी किया है। खुफिया सुत्रों के मुताबिक, प्रतिबंधित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तयैबा (LeT) के आतंकी ऐतिहासिक लाल किले के पास IED धमाके की साचिश रच रहा है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Terror Alert In Delhi
Terror Alert In Delhi | Image: ani

दिल्ली में लाल किले के पास धमाके को लेकर सुरक्षा एजेंसियों ने अलर्ट जारी किया है। खुफिया सुत्रों के मुताबिक, प्रतिबंधित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तयैबा (LeT) के आतंकी ऐतिहासिक लाल किले के पास IED धमाके की साचिश रच रहा है। चांदनी चौक स्थित एक मंदिर को भी निशाना बनाने की योजना बताई जा रही है। साथ ही देश के बड़े मंदिर भी आतंकियों के निशाने पर हैं।

देश की राजधानी दिल्ली में बड़े आतंकी हमले की आशंका जताते हुए सुरक्षा एजेंसियों ने हाई अलर्ट जारी किया है। सिक्योरिटी एजेंसियों को ऐसे इनपुट मिले हैं जिनसे पता चलता है कि लश्कर के आतंकी IED हमलों की एक सीरीज की प्लानिंग कर रहा है। लाल किला और व्यस्त चांदनी चौक का इलाका इनके निशाने पर है। चांदनी चौक स्थित मंदिर को भी आतंकी निशाना बना सकते हैं।

दिल्ली में आतंकी हमले का अलर्ट

सुरक्षा एजेंसियों को इनपुट मिला है कि लश्कर-ए-तैयबा के आतंकी देश के प्रमुख मंदिरों और लाल किले जैसे संवेदनशील स्थलों पर हमले की फिराक में हैं। दरअसल, 6 फरवरी को पाकिस्तान के इस्लामाबाद के मस्जिद में हुए ब्लास्ट का बदला लेने के लिए लश्कर भारत में बड़ी आतंकी वारदात के फिराक में है।लश्कर ने भारत में आतंकी हमले की योजना बनाई है, जिसके तहत आईईडी हमलों को अंजाम देने की तैयारी बताई जा रही है।

इस्लामाबाद मस्जिद धमाके से जुड़ा तार

हालांकि इस्लामाबाद धमाके की जिम्मेदारी ISIS (IS-K) ने ली थी, लेकिन पाकिस्तान ने अक्सर बाहरी लोगों पर इल्जाम लगाने की कोशिश की है। खतरा सिर्फ दिल्ली तक ही सीमित नहीं है। सुरक्षा एजेंसियों को जानकारी मिली है कि देश भर के बड़े मंदिरों पर नजर रखी जा रही है। इनपुट मिलते ही दिल्ली पुलिस सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई है। चांदनी चौक इलाका, जहां फेमस गौरी शंकर मंदिर और पुराना हनुमान मंदिर है, सुरक्षा बढ़ा दी गई है। इन मंदिरों को कई लेयर वाली सिक्योरिटी के घेरे में रखा जा रहा है।

Advertisement

लाल किला के पास बढ़ाई गई सुरक्षा

लाल किला एरिया को भी घेर लिया गया है और सभी एंट्री पॉइंट पर तेज तलाशी ली जा रही है। किले के आसपास के भीड़भाड़ वाले इलाके में CCTV मॉनिटरिंग दोगुनी कर दी गई है। प्रमुख चौराहों पर क्विक रिएक्शन टीम (QRT) तैनात की गई हैं। दिल्ली पुलिस, सीआरपीएफ और अन्य सुरक्षा बलों ने संवेदनशील इलाकों में गश्त बढ़ा दी है, चेकिंग पॉइंट्स लगाए गए हैं और सीसीटीवी निगरानी को मजबूत किया जा रहा है।

गौरतलब है कि पिछले साल 10 नवंबर 2025 को लाल किले मेट्रो स्टेशन गेट नंबर-1 के के पास एक सफेद हुंडई i20 कार में हुए भीषण विस्फोट ने पूरे देश को झकझोर दिया था। इस हमले में 13-15 लोगों की मौत हुई थी और 20 से अधिक लोग घायल हुए थे। विस्फोट अमोनियम नाइट्रेट जैसे विस्फोटकों से भरी कार में हुआ था, जिसे आत्मघाती हमलावर ने अंजाम दिया था। जांच एजेंसियों ने इसे आतंकी हमला करार दिया था और एनआईए ने मामले की गहन जांच की थी।

Advertisement


यह भी पढ़ें: Delhi: तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार Delivery Boy को मारी टक्कर, मौत

Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड