Delhi Accident: दिल्ली में फिर दिखा तेज रफ्तार का कहर, नशे में धुत कार ड्राइवर ने Delivery Boy को मारी टक्कर, मौके पर तोड़ा दम- VIDEO

वेस्ट दिल्ली के सुभाष नगर इलाके में तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार डिलीवरी बॉय को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon

Delhi Accident: दिल्ली में एक बार फिर तेज रफ्तार कहर बनकर टूटी है। यहां एक तेज रफ्तार कार ने बाइक पर जा रहे डिलीवरी बॉय को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई।

दिल्ली पुलिस के मुताबिक, वेस्ट दिल्ली के सुभाष नगर इलाके में सुबह करीब 3 बजे तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से एक डिलीवरी बॉय की मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है और कार जब्त कर ली है।  

नशे में धुत्त ड्राइवर दौड़ा रहा था गाड़ी

 प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, ड्राइवर नशे की हालत में था और गाड़ी तेजी से दौड़ा रहा था। वहीं डिलीवरी बॉय अपने बाइक से ऑर्डर डिलीवर करने जा रहा था, तभी एक बेकाबू कार ने उसकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे युवक काफी दूर जा गिरा। इसके बाद उसने मौके पर दम तोड़ दिया।

हादसे के बाद का खौफनाक वीडियो आया सामने

हादसे के बाद का खौफनाक वीडियो सामने आया है, जो रूह कंपा देने वाली है। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार और बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। इस हादसे के बाद इलाके में आक्रोश फैल गया और लोग बड़ी संख्या में घटनास्थल पर जुट गए।  

Advertisement

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस आरोपी ड्राइवर को हिरासत में लेकर उसका मेडिकल टेस्ट करा रही है, जिससे की पुष्टि की जा सके कि वो वाकई नशे में था या नहीं। पुलिस ने हादसे में क्षतिग्रस्त बाइक और कार को जब्त कर लिया है।  

यह भी पढ़ें: AI समिट में प्रदर्शन करने वाले कांग्रेस कार्यकर्ताओं की कोर्ट में पेशी
 

Advertisement
Published By:
 Priyanka Yadav
पब्लिश्ड