तेलंगाना में IAS नवीन मित्तल के PS का दिल का दौरा पड़ने से निधन, मंत्री जी खुद देते रहे CPR; लेकिन नहीं बचाई जी सकी जान-VIDEO

पशुपालन मंत्री वकीति श्रीहरी ने नवीन मित्तल के निजी सचिव राजू को CPR देकर जान बचाने की कोशिश की। दिल का दौरान पड़ने के बाद राजू विधानसभा परिसर में बेहोश होकर गिर पड़े थे।देखें VIDEO

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon

तेलंगाना के ऊर्जा विभाग के प्रधान सचिव नवीन मित्तल के निजी सचिव राजू को मंगलवार को तेलंगाना विधानसभा परिसर में अचानक दिल का दौरा पड़ा। जिसके बाद वहां अफरा-तफरी मच गई। नवीन मित्तल के पीएस अचानक बेहोश होकर गिर पड़े। परिसर में काफी भीड़ थी, मगर मंत्री वकिटी श्रीहरि ने बिना देर किए उन्हें खुद CPR देना शुरू किया। फिर आनन-फानन में PS को अस्पताल ले जाया गया।

पशुपालन मंत्री वकीति श्रीहरी ने नवीन मित्तल के निजी सचिव राजू को CPR देकर जान बचाने की कोशिश की। विधानसभा परिसर में वो काफी देर तक खुद राजू को CPR देते रहे, जिसकी वजह से हर किसी की नजरें उन्हीं पर टिक गई। पूरी घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें मंत्री जी राजू की जान बचाने की कोशिश करते नजर आ रहे हैं।

मंत्री वकीति श्रीहरी ने खुद दिया CPR

दरअसल, नवीन मित्तल के पीएस अचानक बेहोश होकर गिर पड़े, जिसके बाद वहां अफरा-तफरी मच गई। वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई थी। मंत्री वकीति श्रीहरी ने तुरंत कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन (CPR) और प्राथमिक उपचार दिया और मेडिकल स्टाफ को बुलाकर राजू को तुरंत अस्पताल ले जाया जाए। हालांकि, अस्पताल में राजू को मृत घोषित कर दिया गया।

यह भी पढ़ें: मौलाना तौकीर रजा को बड़ा झटका, इलाहाबाद HC ने जमानत अर्जी की खारिज
 

Advertisement
Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड