TMC में दे-दनादन इस्तीफे के बीच तेजस्वी यादव का बड़ा बयान, कहा- 'भाजपा के जो मुख्यमंत्री बनाए गए वे…'
Tejashwi Yadav: अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस (TMC) से अभी तक चार राज्यसभा सांसदों ने इस्तीफा दे दिया है। इस बीच RJD नेता तेजस्वी यादव ने बड़ा बयान देते हुए कहा 'डराकर, लालच में, लोगों को धमकाना, तोड़ना, बीजेपी की राजनीति रही है।'
- भारत
- 2 min read

Tejashwi Yadav: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 हारने के बाद ममता बनर्जी और उनकी पार्टी तृणमूल कांग्रेस सबसे बड़ी राजनीतिक संकट से गुजर रही है। पिछले एक हफ्ते में कई विधायकों के बाद चार राज्यसभा सांसदों ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है।
सुखेंदु शेखर रे, सुष्मिता देव, प्रकाश चिक और कोयल मल्लिक द्वारा तृणमूल कांग्रेस से राज्यसभा सांसद का इस्तीफा देने के बाद बंगाल में सियासी हलचल तेज हो गई है। इस बीच RJD नेता तेजस्वी यादव ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर हमला करते हुए बड़ा बयान दिया है। गुरुवार 11 जून की शाम तेजस्वी यादव कोलकाता पहुंचे, जहां उन्होंने सुवेंदु अधिकारी सरकार पर बड़ा बयान दिया।
‘डराकर, लालच में, लोगों को धमकाना....’-तेजस्वी यादव
RJD नेता तेजस्वी यादव जब सवाल पूछा गया कि तृणमूल कांग्रेस टूट रही और 20 सांसदों ने एनडीए को सपोर्ट कर दिया है। वहीं, चर्चा तेज है कि ममता बनर्जी अपनी पार्टी का विलय शायद कांग्रेस के साथ कर दें? इस सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा ‘ये भाजपा का काम करने का तरीका है। डराकर, लालच में, लोगों को धमकाना, तोड़ना, उनकी राजनीति रही है। एजेंसी का दुरुपयोग करते हैं।’
‘भाजपा के जो मुख्यमंत्री बनाए गए वे…’-तेजस्वी यादव
पश्चिम बंगाल सरकार और केंद्र सरकार पर हमला करते हुए तेजस्वी यादव ने आगे कहा ' भाजपा ईडी, सीबीआई, एनआईए, इन सभी एजेंसियों का दुरुपयोग करती है। और आप जानते हैं कि बंगाल में भाजपा के जो मुख्यमंत्री बनाए गए वे भी TMC से आए हैं। उनको पूरी दुनिया ने पैसा लेते हुए देखा है। भाजपा में जाने पर दाग धुल जाते हैं। जो लोग भाजपा के खिलाफ बोलते थे और जिसको भाजपा क्या-क्या नहीं कहा करती थी वे सब दाग धुल जाएंगे।'
Advertisement
आगे जब तेजस्वी से राज्यसभा सांसदों द्वारा टीएमसी छोड़कर जाने का सवाल किया कि वो लोग अभिषेक बनर्जी के रवैये से छोड़कर जा रहे हैं, तो उन्होंने जबाव दिया कि 'ये सब बहाना है। कुछ लोग लालच में और कुछ लोग डरकर गए हैं।'
ये भी पढ़ें: ममता बनर्जी की TMC में इस्तीफों की झड़ी, प्रकाश चिक के बाद अब राज्यसभा सांसद कोयल मल्लिक ने दिया इस्तीफा