BREAKING: ममता बनर्जी की TMC में इस्तीफों की झड़ी, प्रकाश चिक के बाद अब राज्यसभा सांसद कोयल मल्लिक ने दिया इस्तीफा

Koel Mallick: बंगाल विधानसभा चुनाव में हार के बाद ममता बनर्जी की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। पिछले चार दिनों में कई राज्यसभा सांसदों ने पार्टी छोड़ दी है। अब राज्यसभा सांसद कोयल मल्लिक ने भी इस्तीफा दे दिया है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
TMC MP Koel Mallick
ममता को एक और बड़ा झटका, कोयल मल्लिक ने राज्यसभा पद से दिया इस्तीफा | Image: Social Media

TMC MP Koel Mallick: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव हारने के बाद ममता बनर्जी और उनकी पार्टी तृणमूल कांग्रेस सबसे बड़ी राजनीतिक संकट से गुजर रही है। हार के बाद पार्टी में इस्तीफों की झड़ी लगी हुई हैं। पहले एक के बाद एक विधायक और अब एक के बाद एक सांसद ममता का साथ छोड़ रहे हैं। 

पार्टी तृणमूल पार्टी से इस्तीफा देने वालों के नाम में अब बंगाली एक्ट्रेस और राज्यसभा सांसद कोयल मल्लिक का भी नाम शामिल हो गया है। मिली जानकारी के अनुसार कोयल मल्लिक ने राज्यसभा से इस्तीफा दे दिया है। इससे पहले तीन राज्यसभा सांसद पहले ही इस्तीफा दे चुके हैं।

3 सांसद पहले ही दे चुके हैं इस्तीफा

कोयल मल्लिक तृणमूल कांग्रेस की चौथी ऐसी राज्यसभा सांसद हैं, जिन्होंने टीएमसी से इस्तीफा दिया है। इससे पहले तृणमूल कांग्रेस के राज्यसभा सांसद सुखेंदु शेखर रे, सुष्मिता देव और प्रकाश चिक बराइक इस्तीफा दे चुके हैं। कोयल मल्लिक का इस्तीफा ममता बनर्जी के लिए अब तक का सबसे बड़ा झटका माना जा रहा है।

कौन हैं कोयल मल्लिक?

बता दें कि कोयल मल्लिक बंगाली फिम्ल इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस हैं। उन्होंने 2003 में नाटेर गुरु नाम की फिल्म से उन्होंने अपने करियर की शुरुआत की थी। अप्रैल 2026 में उन्हें राज्यसभा की सदस्यता दिलाई गई थी। मिली जानकारी के अनुसार कोयल मल्लिक ने कोलकाता से ईमेल के माध्यम से अपना इस्तीफा सौंपा है। हालांकि, अभी तक उनके तरफ से या पार्टी की तरफ से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।  

Advertisement
Published By:
 Sahitya Maurya
पब्लिश्ड