अपडेटेड 8 January 2024 at 23:07 IST
लक्षद्वीप में 2 ताज ब्रांडेड रिसॉर्ट बनाएगा Tata Group, 2026 तक होंगे तैयार
Tata Group ने लक्षद्वीप में सुहेली और कदमत द्वीपों पर दो ताज-ब्रांडेड रिसॉर्ट्स के लिए सौदे किए हैं। 2026 में इन रिसॉर्ट्स को खोले जाएंगे।
- भारत
- 2 min read

IHCL Resorts in Lakshadweep: टाटा ग्रुप के होटल सेक्टर की कंपनी इंडियन होटल्स कंपनी (IHCL) ने केंद्र शासित प्रदेश लक्षद्वीप में सुहेली और कदमत द्वीपों पर दो ताज-ब्रांडेड रिसॉर्ट्स के लिए सौदे किए हैं। 2026 तक ये रिसॉर्ट्स बनकर तैयार होंगे।
राजस्थान, केरल, गोवा और अंडमान जैसी जगहों की लोकप्रियता में सफलतापूर्वक योगदान देने के बाद अब कंपनी का लक्ष्य यात्रियों को एक अद्वितीय और पर्यावरण के प्रति जागरूक अनुभव प्रदान करना है।
कूटनीतिक तनाव के बीच रणनीतिक कदम
कंपनी ने यह रणनीतिक कदम लक्षद्वीप को भारतीय पर्यटकों के लिए छुट्टियों के लिए एक प्रमुख स्थल के रूप में बढ़ावा देने के अनुरूप उठाया है। खासतौर पर यह फैसला ऐसे समय पर उठाया गया जब विशेष रूप से भारत और मालदीव के बीच संबंधों तनावपूर्ण बन गए है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में लक्षद्वीप की यात्रा की थी। इस दौरान वह लोगों को भी देश के इस अद्भुत द्वीप की यात्रा करने के लिए प्रोत्साहित करते नजर आए। उनकी इस अपील से मालदीव के कुछ मंत्रियों को परेशानी हुई और उन्होंने भारत के खिलाफ बयानबाजी की। इसके बाद दोनों देशों के बीच तनाव पैदा हो गया।
Advertisement
रिसॉर्ट्स में होंगे इतने कमरे
ताज सुहेली में 110 कमरे होंगे, जिसमें 60 समुद्र तट विला और 50 जल विला शामिल हैं। वहीं ताज कदमत में 110 कमरे होंगे, जिसमें 75 समुद्र तट विला और 35 जल विला शामिल हैं। कदमत द्वीप, जिसे इलायची द्वीप के नाम से भी जाना जाता है, एक बड़ा लैगून वाला मूंगा द्वीप है और समुद्री कछुओं के घोंसले के लिए महत्वपूर्ण समुद्री संरक्षित क्षेत्र का दावा करता है।
IHCL का विस्तार
लक्षद्वीप के अलावा IHCL ने उत्तर प्रदेश के दुधवा में सेलेक्शन्स होटल जागीर मनोर के साथ अपने पोर्टफोलियो का विस्तार किया है। बगीचों और जंगलों के बीच बसा यह 20 कमरों वाला होटल, 1940 के दशक के विरासत कमरों और शानदार विला से युक्त है। यह विविधीकरण देशभर में विविध और समृद्ध आतिथ्य अनुभव प्रदान करने के लिए IHCL के चल रहे प्रयासों का एक प्रतीक है।
Advertisement
Published By : Sagar Singh
पब्लिश्ड 8 January 2024 at 23:05 IST