Tamil Nadu: '...तो सभी 108 विधायक दे देंगे सामूहिक इस्तीफा', विजय की पार्टी ने क्यों दी धमकी? सरकार बनाने में कहां फंस रहा पेंच?

Tamil Nadu Government Formation: विजय की पार्टी अब तक सरकार बनान के लिए बहुमत का आंकड़ा नहीं जुटा पाई है। इस बीच DMK और AIADMK खेमों की बैठक से हलचल तेज है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Thalapathy Vijay
TVK विधायकों की धमकी | Image: Instagram

Tamil Nadu news: तमिलनाडु में सरकार बनाने को लेकर संस्पेंस बरकरार है। थलापति विजय की TVK चुनाव में सबसे बड़ी पार्टी तो बन गई, लेकिन बहुमत हासिल करने से चूक गई। बहुमत के आंकड़े को जुटाना ही विजय के लिए मुश्किल साबित हो रहा है। इस बीच सरकार बनाने के लिए DMK और AIADMK के गठबंधन की अटकलें भी लगाई जा रही है। इस पर अब TVK के विधायकों ने धमकी दी है। उन्होंने कहा है कि राज्य में अगर किसी भी तरह से DMK और AIADMK की सरकार बनती तो TVK के सभी विधायक सामूहिक इस्तीफा दे देंगे।

थलापति विजय सरकार बनाने की कवायतों में जुटे हैं। इसके लिए उन्होंने लगातार दो दिन में दो बार राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर से भी मुलाकात की। गर्वनर ने उन्हें दोनों बार खाली हाथ वापस लौटा दिया। उन्होंने विजय को पहले बहुमत के आंकड़े जुटाने को कहा है।

DMK और AIADMK खेमों की बैठक से हलचल

दरअसल, तमिनलाडु में DMK और AIADMK के बीच गठबंधन की सुगबुगाहट तेज है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, DMK और AIADMK खेमों में दो अहम बैठक हुई। इसके बाद TVK के विधायकों ने सामूहिक इस्तीफे की चेतावनी दे दी है।

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में 243 सीटों में एक्टर विजय की TVK ने 108 सीटें जीती। इनमें से दो सीटों पर विजय चुनाव लड़े और ने जीती हैं। ऐसे में टीवीके के पास 107 विधायक हैं। पार्टी का कहना है कि सबसे बड़ी पार्टी होने के चलते उसे सरकार बनाने का पहला मौका मिलना चाहिए।

Advertisement

राज्यपाल ने पूछे विजय से ये सवाल

गुरुवार (7 मई) थलापति विजय ने लोकभवन पहुंचकर राज्यपाल अर्लेकर से मुलाकात की। इस बार भी विजय को खाली हाथ लौटना पड़ा। उनकी गवर्नर से मुलाकात पर बात नहीं बन पाई। राज्यपाल नंबरों से संतुष्ट नहीं हैं और विजय को पहले बहुमत वाला नंबर दिखाने को कहा है।

सूत्रों के अनुसार मुलाकात के दौरान राज्यपाल ने उनसे कई सवाल पूछे। गर्वनर ने विजय से सवाल किया, “आप 113 विधायकों के साथ सरकार कैसे बनाएंगे? TVK सरकार को कौन सी अन्य पार्टी समर्थन देगी? क्या 113 विधायकों के साथ एक स्थिर सरकार का गठन किया जा सकता है? आप यह आश्वासन कैसे दे सकते हैं कि शपथ लेने के बाद आप बहुमत साबित कर देंगे?"

Advertisement

बहुमत का आंकड़ा अब तक नहीं जुटा पाए विजय

इससे पहले बुधवार (6 मई) को भी विजय ने सरकार बनाने का दावा पेश करते हुए राज्यपाल आर्लेकर से मुलाकात की। उन्होंने उनको समर्थन देने वाले TVK और कांग्रेस विधायकों की लिस्ट सौंपी गई थी। हालांकि तब भी यह आंकड़ा 113 तक ही पहुंचता है और यह बहुमत के आंकड़े से पांच कम है। ऐसे में अब तक राज्यपाल ने विजय को सरकार बनाने के लिए आमंत्रित करने और शपथ ग्रहण समारोह आयोजित करने के संबंध में कोई फैसला नहीं लिया है।

तमिलनाडु की 234 सदस्यीय विधानसभा में TVK को 108 सीटों पर जीत मिली हैं। वहीं, DMK गठबंधन को 73 और AIADMK गठबंधन को 53 सीटें मिली हैं। संख्याबल पूरा करने के लिए विजय को कांग्रेस के अलावा और किसी भी पार्टी के समर्थन की जरूरत होगी। देखना होगा कि TVK किसी और दल का समर्थन हासिल कर पाती है या नहीं?

यह भी पढ़ें: किसके सिर सजेगा CM का ताज? बंगाल में गृह मंत्री अमित शाह खुद संभालेंगे मोर्चा, विधायक दल की बैठक के बाद होगा नाम का ऐलान; पूरा शेड्यूल

Published By:
 Ruchi Mehra
पब्लिश्ड