तमिलनाडु में ऑटो सवारी हुई महंगी: सरकार ने किराए की नई दरें तय की, अब 50 रुपये होगा शुरुआती चार्ज

तमिलनाडु सरकार ने ऑटो का किराया संशोधित किया है। नए किराए के अनुसार, शुरुआती 1.8 किलोमीटर के लिए सवारी को 50 रुपये देने होंगे, जबकि इसके बाद हर अतिरिक्त किलोमीटर के लिए 25 रुपये लगने वाला है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Tamil Nadu Govt revises auto fares fixes Rs 50 as minimum and Rs 25 as additional charge for each km
तमिलनाडु में ऑटो किराए की नई दरें तय, ₹50 से शुरू होगा मीटर | Image: ANI

तमिलनाडु सरकार ने कई सालों बाद राज्य में ऑटो का किराया संशोधित किया है। सरकार की तरफ से यह फैसला तब आया है, जब राज्य भर में लंबे समय से ऑटो चालकों द्वारा किराए में बदलाव का विरोध किया जा रहा था। सरकार द्वारा सोमवार को जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार नए नियम के मुताबिक, सवारी को शुरुआती 1.8 किलोमीटर की यात्रा के लिए ऑटो चालक को 50 रुपये देने होंगे। इसके बाद हर अतिरिक्त किलोमीटर के लिए 25 रुपये किराया लगने वाला है।

नई दरें में न्यूनतम 50 रुपये का किराया

तमिलनाडु सरकार तय किए गए नए किराए के तहत अब ऑटो में शुरुआती 1.8 किलोमीटर की दूरी तय करने के लिए न्यूनतम 50 रुपये चुकाने होंगे। यानी अब न्यूनतम किराया 50 रुपये होगा। इसके बाद यात्रा में हर किलोमीटेर के अनुसार 25 रुपये जुड़ेंगे। यानी पहले किलोमीटर के बाद यात्रा में जितने अतिरिक्त किलोमीटर जुड़ेंगे, हर किलोमीटर हिसाब से 25 रुपये देने होंगे।

विजय सरकार का ऑटो चालकों को दिवाली गिफ्ट

तमिलनाडु सरकार ने ऑटो किराए में बदलाव का फैसला वर्षों बाद लिया गया है। सूबे में ऑटो चालक पिछले कई सालों से किराए में संशोधित करने की मांग को लेकर विरोध कर रहे थे। अब मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने ऑटो चालकों को दिवाली का गिफ्ट दिया है। 

ये भी पढ़ें: CM सुवेंदु अधिकारी का INDI ब्लॉक की आगामी दिल्ली रैली पर तीखा प्रहार, कहा-लोकतांत्रिक देश में...

 

Advertisement
Published By:
 Sahitya Maurya
पब्लिश्ड