CM सुवेंदु अधिकारी का INDI ब्लॉक की आगामी दिल्ली रैली पर तीखा प्रहार, कहा-लोकतांत्रिक देश में...

दिल्ली के रामलीला मैदान में INDI गठबंधन एक विशाल रैली करने की तैयारी में है। इस बीच पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने विपक्षी पार्टियों पर जोरदार हमला किया है। उन्होंने कहा कि किसी की मर्जी पर सरकार नहीं हटेगी। हम ऐसा नहीं होने देंगे।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
CM Suvendu Adhikari launches a sharp attack on the INDI bloc upcoming Delhi rally
CM सुवेंदु अधिकारी का INDI ब्लॉक की आगामी दिल्ली रैली पर तीखा प्रहार | Image: ANI

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के रामलीला मैदान में 1 नवंबर को INDI गठबंधन एक विशाल महारैली करने की तैयारी में है। इस रैली में इंडी ब्लॉक मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR), कथित 'वोट चोरी' और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग करने की तैयारी में है। 

इस बीच विपक्षी पार्टियों की रैली पर पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने तीखा प्रहार किया है। उन्होंने कहा कि किसी भी सरकार को सत्ता में लाना या बेदखल करना, चुनाव के माध्यम से ही होना चाहिए। किसी की मर्जी पर सरकार नहीं हटेगी। हम ऐसा नहीं होने देंगे।

लोकतांत्रिक तरीके बात रखिए, नहीं तो...

1 नवंबर को दिल्ली में होने वाली INDIA गठबंधन की रैली पर उन्होंने आगे कहा "लोकतांत्रिक तरीके से हर व्यक्ति, संस्थान या राजनीतिक दल अपनी बात रख सकता है। जो पुलिस कहती है, उसी तरह से प्रदर्शन करना ठीक है। कानूनी तरीके अपनाएं। जंतर-मंतर पर जैसे ये लोग प्रदर्शन कर रहे थे, सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि रामलीला मैदान में जाओ। ये लोकतांत्रिक देश है।

किसी की मर्जी पर सरकार नहीं हटेगी

आगे उन्होंने तीखा प्रहार करते हुए कहा "देश की सरकार और बंगाल की सरकार चुनी हुई है। आने वाले चुनाव में जनता अपनी राय के द्वारा अपना मत बता देगी। किसी भी सरकार को सत्ता में लाना या बेदखल करना, चुनाव के माध्यम से ही होना चाहिए। किसी की मर्जी पर सरकार नहीं हटेगी। हम ऐसा नहीं होने देंगे।"

Advertisement

असली कार्यवाही सदन में, सड़क पर नहीं-MP शशांक मणि त्रिपाठी

वहीं, INDI गठबंधन की रैली भाजपा सांसद शशांक मणि त्रिपाठी ने कहा "असली कार्यवाही सदन में होती है लेकिन वहां नेता प्रतिपक्ष गायब रहते हैं। जब वे कोई बयान भी देते हैं, तो वे असल मुद्दों पर बात करने के बजाय इधर-उधर की बातें करते हैं। वे हर समय सड़क पर उतरने के लिए उत्सुक रहते हैं। जब वो सड़कों पर उतरने लगते हैं तो स्वाभाविक रूप से लोगों को बहुत तकलीफ होती है। उनको अगर किसी चीज से कोई दिक्कत है, तो सदन में आकर बात करें, सदन इसके लिए ही है।"

ये भी पढ़ें: खड़गे के 'बाप भी जाएगा' वाले बयान पर CM सुवेंदु का तीखा प्रहार, कहा- यह सोनिया और राहुल गांधी की....

 

Advertisement
Published By:
 Sahitya Maurya
पब्लिश्ड