खड़गे के 'बाप भी जाएगा' वाले बयान पर CM सुवेंदु का तीखा प्रहार, कहा- यह सोनिया और राहुल गांधी की....

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाले 'बाप' भी जाएगा बयान पर पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने जमकर पलटवार किया है। उन्होंने सोनिया गांधी और राहुल गांधी की संस्कृति को दर्शाते खड़गे को आड़े हाथों लिया।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Bengal CM Adhikari slam Kharge remarks on PM Modi This is language of Sonia and Rahul Gandhi
खड़गे के 'बाप' वाले बयान पर CM सुवेंदु का वार, सोनिया-राहुल को भी घेरा | Image: ANI

पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की विवादित टिप्पणी 'बाप भी जाएगा' की जमकर आलोचना की है। इस दौरान उन्होंने आरोप लगाया कि राज्यसभा में विपक्ष के नेता द्वारा इस्तेमाल की गई भाषा भारतीय संस्कृति के बजाय सोनिया गांधी और राहुल गांधी की संस्कृति को दर्शाती है। उन्होंने कहा कि यह मल्लिकार्जुन खड़गे की भाषा नहीं है; यह सोनिया गांधी और राहुल गांधी की भाषा है।"

यह सोनिया-राहुल गांधी की संस्कृति की भाषा है-CM सुवेंदु

सोनिया गांधी, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे को आड़े हाथों लेते हुए मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने कहा "यह मल्लिकार्जुन खड़गे की भाषा नहीं है। यह सोनिया गांधी और राहुल गांधी की भाषा है। यह भारतीय संस्कृति की भाषा नहीं है। भारतीय संस्कृति में, कोई ऐसी भाषा का इस्तेमाल नहीं करता जो उसके माता-पिता को घसीटे। यह सोनिया गांधी की संस्कृति की भाषा है।"

कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे की विवादित टिप्पणी

गौरतलब है कि यह टिप्पणी बिहार के पटना में श्री कृष्ण सिंह की 139वीं जयंती समारोह में खड़गे के भाषण के दौरान हुए विवाद के बाद आई है। भाषण के दौरान इवेंट में मौजूद एक व्यक्ति ने कथित तौर पर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कहीं नहीं जाएंगे। इस बात पर जवाब देते हुए खड़गे ने कहा, 'मोदी का बाप भी जाएगा', जिसके बाद सियासी बयान-बाजी शुरू हो गया। 

ये भी पढ़ें: गुवाहाटी फायरिंग: 5 मौतों के बाद एक्शन में असम पुलिस, 1 घंटे में हथियार के साथ आरोपी हिरासत में
 

Advertisement
Published By:
 Sahitya Maurya
पब्लिश्ड