तमिलनाडु की पटाखा फैक्ट्री में भीषण धमाका, अब तक 23 लोगों की मौत; PM मोदी समेत इन नेताओं ने जताया दुख

Tamilnadu Firecrackers: तमिलनाडु के विरुधुनगर जिले में एक पटाखा फैक्ट्री में रविवार को जोरदार धमाका हुआ। इसके बाद शुरुआती जानकारी में सामने आई कि यहां हादसे में 23 लोगों के शव बरामद हुए हैं, वहीं 6 लोगों के गंभीर घायल होने की सूचना है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Tamilnadu Firecrackers
Tamilnadu Firecrackers | Image: ANI

Tamilnadu Firecrackers News: तमिलनाडु के विरुधुनगर जिले में एक पटाखा फैक्ट्री में रविवार को जोरदार धमाका हुआ। इसके बाद शुरुआती जानकारी में सामने आई कि यहां हादसे में 23 लोगों के शव बरामद हुए हैं, जिनमें 16 महिलाएं और तीन पुरुष हैं। वहीं 6 लोगों के गंभीर घायल होने की सूचना है। इस घटना के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गहरा दुख जताया। 

उन्होंने इस दर्दनाक हादसे पर कहा कि तमिलनाडु के विरुधुनगर जिले में हुआ हादसा बहुत दुखद है। मैं उन लोगों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है। घायल लोग जल्द से जल्द ठीक हो जाएं।

‘लोगों की मौत बहुत दुखद’ 

इसके साथ ही देश की महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इस हादसे पर भारी दुख व्यक्त  किया और कहा, “तमिलनाडु के विरुधुनगर जिले में एक पटाखा फैक्ट्री में हुए दुखद हादसे में लोगों की मौत बहुत दुखद है। मैं दुखी परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करती हूं। मैं घायलों के जल्दी ठीक होने की कामना करती हूं।”

‘पीड़ित परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदना’: स्टालिन 

तमिलनाडु के CM एमके स्टालिन ने ट्वीट किया, “...जिन लोगों की जान गई, उनके परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदना है। मैंने मंत्री के.के.एस.एस.आर. रामचंद्रन और थंगम थेन्नारसु से अनुरोध किया है कि वे तुरंत घटनास्थल पर पहुंचकर बचाव कार्य में तेजी लाएं और उस पर नजर रखें...”

Advertisement

फैक्ट्री में काम कर रहे थे लगभग 30 कर्मचारी 

विरुधुनगर जिले के कट्टनापट्टी इलाके में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट के बाद वहां के पुलिस अधीक्षक स्रीनाथ ने बताया कि वणजा फायरक्रैकर फैक्ट्री में यह धमाका उस समय हुआ जब करीब 30 कर्मचारी काम कर रहे थे। वहीं, यह भी बताया जा रहा है कि विस्फोट इतना तेज था कि फैक्ट्री के कई कमरे पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह भीषण धमाका कट्टनापट्टी इलाके में आज दोपहर में हुआ, जिसमें पटाखों के फटने की आवाज लगभग 10 किलोमीटर तक सुनी गई। 

ये भी पढ़ें:  BREAKING: तमिलनाडु में पटाखा फैक्ट्री में बड़ा धमाका, 16 लोगों की मौत की सूचना; 10 किमी तक सुनी गई धमाके की आवाज

Advertisement
Published By:
 Shashank Kumar
पब्लिश्ड