BREAKING: तमिलनाडु में पटाखा फैक्ट्री में बड़ा धमाका, 16 लोगों की मौत की सूचना; 10 किमी तक सुनी गई धमाके की आवाज

BREAKING Tamilnadu Firecrackers News: तमिलनाडु के विरुधुनगर जिले में एक पटाखा फैक्ट्री में रविवार को जोरदार धमाका हुआ। इसके बाद शुरुआती जानकारी में सामने आई कि यहां हादसे में 16 लोगों के शव बरामद हुए हैं।

Follow : Google News Icon  
Tamilnadu Firecrackers News
Tamilnadu Firecrackers News | Image: ANI

BREAKING Tamilnadu Firecrackers News: तमिलनाडु के विरुधुनगर जिले में एक पटाखा फैक्ट्री में रविवार को जोरदार धमाका हुआ। इसके बाद शुरुआती जानकारी में सामने आई कि यहां हादसे में 16 लोगों के शव बरामद हुए हैं। वहीं 6 लोगों के गंभीर घायल होने की सूचना है, जिन्हें आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया। यह भी बताया जा रहा है कि यहां कई अन्य के मलबे में दबे होने की आशंका है। 

स्थानीय लोगों के अनुसार, धमाका इतना तेज था कि फैक्ट्री के आसपास की बिल्डिंग्स में भी दरारें आ गई हैं। वहीं, धमाके के बाद दमकल, पुलिस और राहत टीमें मौके पर पहुंचकर मलबा हटाने और फंसे लोगों को निकालने में जुटी हैं। हालांकि फिलहाल विस्फोट के कारण का साफ पता नहीं लगाया जा सका है।

फैक्ट्री में काम कर रहे थे लगभग 30 कर्मचारी 

विरुधुनगर जिले के कट्टनापट्टी इलाके में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट के बाद वहां के पुलिस अधीक्षक स्रीनाथ ने बताया कि वणजा फायरक्रैकर फैक्ट्री में यह धमाका उस समय हुआ जब करीब 30 कर्मचारी काम कर रहे थे। वहीं, यह भी बताया जा रहा है कि विस्फोट इतना तेज था कि फैक्ट्री के कई कमरे पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह भीषण धमाका कट्टनापट्टी इलाके में आज दोपहर में हुआ, जिसमें पटाखों के फटने की आवाज लगभग 10 किलोमीटर तक सुनी गई। 

एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू 

बता दें, पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट के बाद इलाके में चारों तरफ अफरा-तफरी मच गई। हालांकि दमकल विभाग की टीमों ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। वहीं, राहत और बचाव दल ने मलबे से शवों को बाहर निकाला और घायलों को अस्पताल पहुंचा रही है। जबकि प्रशासन ने मोर्चा संभालते हुए इलाके को घेरकर जांच शुरू कर दी है और विस्फोट के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Advertisement

CM स्टालिन ने जताया शोक

इस दर्दनाक हादसे के बाद तमिलनाडु के CM एमके स्टालिन ने X पर लिखा- इस हादसे में कई लोगों की मौत की खबर बेहद दुखद है। मैं मृतकों के परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं। वहीं, सीएम ने मंत्रियों को तुरंत घटनास्थल पर जाने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही उन्होंने जिला कलेक्टर से बात कर सभी जरूरी सहायता उपलब्ध कराने और समन्वय बनाकर काम करने के निर्देश दिए हैं।

ये भी पढ़ें:  पश्चिम बंगाल में वोटिंग से पहले ED की बड़ी कार्रवाई, कोलकाता DCP के घर रेड; जॉय कामदार के ठिकानों की भी तालाशी

Advertisement

(Note: यह एक ब्रेकिंग स्टोरी है। अधिक जानकारी के साथ अपडेट हो रही है)

Published By :
Shashank Kumar
पब्लिश्ड