तमिलनाडु: मुख्यमंत्री ने भेंट किये 100 गुलाबी ऑटोरिक्शा, कामकाजी महिलाओं के लिए छात्रावास की घोषणा

CM एमके स्टालिन ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला लाभार्थियों को 100 ‘गुलाबी ऑटोरिक्शा’ भेंट किए। उन्होंने महिला छात्रावास बनाने की भी घोषणा की।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Tamil Nadu Chief Minister gifts 100 pink autorickshaws
महिलाओं को गुलाबी ऑटोरिक्शा की सौगात | Image: X/mkstalin

चेन्नई, आठ मार्च (भाषा) तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर यहां नेहरू इंडोर स्टेडियम में आयोजित एक समारोह में राज्य समाज कल्याण और मतहिला सशक्तिकरण विभाग की ओर से महिला लाभार्थियों को 100 ‘गुलाबी ऑटोरिक्शा’ भेंट किए।

उन्होंने कांचीपुरम, इरोड, धर्मपुरी, शिवगंगा, थेनी, कुड्डालोर, नागपट्टिनम, रानीपेट और करूर जिलों में 72 करोड़ रुपये की लागत से नए कामकाजी महिला छात्रावास (थोजियार विदुथी) बनाए जाने की घोषणा की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि 700 बिस्तरों की सुविधा वाले छात्रावासों में बायोमेट्रिक प्रवेश, वाई-फाई सुविधा, शुद्ध पेयजल और 24 घंटे सुरक्षा सहित कई सुविधाएं होंगी।

उन्होंने पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग की ओर से शहरी स्वयं सहायता समूह की महिला सदस्यों को 50 इलेक्ट्रिक ऑटोरिक्शा सौंपे।

Advertisement

स्टालिन ने बाद में लाभार्थियों से बातचीत भी की।

इसके अलावा, स्टालिन ने राज्य भर में 34,073 स्वयं सहायता समूहों की 4,42,949 महिला सदस्यों के लिए 3,190.10 करोड़ रुपये की ऋण लिंकेज योजना का उद्घाटन किया और इस अवसर पर चेन्नई, चेंगलपट्टू, कांचीपुरम और तिरुवल्लूर जिलों की 46,592 महिला स्वयं सहायता समूहों को 366.26 करोड़ रुपये के बैंक ऋण प्रदान किए।

Advertisement

उन्होंने मदर टेरेसा महिला विश्वविद्यालय की पूर्व कुलपति यशोदा शानमुगसुंदरम को 2025 के लिए अवैयार पुरस्कार और कन्याकुमारी की जिलाधिकारी अझुघु मीना और कांचीपुरम की जिलाधिकारी कलईसेलवी मोहन को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए राज्य बालिका संरक्षण दिवस पुरस्कार प्रदान किए।

स्टालिन ने इस अवसर पर कहा कि महिलाओं को सभी जगहों पर उचित सम्मान दिया जाना चाहिए, फिर चाहे वह राजनीति हो या काम।

ये भी पढ़ें: जब सानिया मिर्जा ने लाइव शो में पूछ लिया था बेडरूम से जुड़ा सवाल, बगल में बैठे एक्स-हस्बैंड शोएब रह गए हैरान, VIDEO

Published By:
 Sagar Singh
पब्लिश्ड