Tahawwur Rana: 26/11 मुंबई हमले के मास्टरमाइंड तहव्वुर राणा को भारत लाने के प्रयास तेज, NIA कोर्ट ने मांगे रिकॉर्ड

भारत में प्रत्यर्पण होने से पहले पटियाला हाउस कोर्ट में मौजूद NIA कोर्ट ने मुंबई के ट्रायल कोर्ट से केस रिकॉर्ड तलब किया है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Tahawwur Rana
Tahawwur Rana: 26/11 मुंबई हमले के मास्टरमाइंड तहव्वुर राणा को भारत लाने के प्रयास तेज, NIA कोर्ट ने मांगे रिकॉर्ड | Image: Republic World

26/11 Mumbai Terror Attack Update: मुंबई में हुए 26/11 हमलों के मास्टरमाइंड तहव्वुर राणा को भारत लाए जाने के लिए प्रयास तेज कर दिए गए हैं। भारत में प्रत्यर्पण होने से पहले पटियाला हाउस कोर्ट में मौजूद NIA कोर्ट ने मुंबई के ट्रायल कोर्ट से केस रिकॉर्ड तलब किया है। NIA ने कोर्ट मे अर्जी दायर कर मुंबई की निचली अदालत से केस रिकॉर्ड को यहां तलब किए जाने की मांग की थी। 26/11 से जुड़े  दिल्ली और मुंबई में दर्ज केस का रिकॉर्ड पहले मुंबई भेजे गए थे। अब इस बात की संभावना बढ़ गई है कि आने वाले समय में तहव्वुर राणा के प्रत्यर्पण के बाद उसके खिलाफ मुंबई के 26/11 आतंकी हमलों के खिलाफ राजधानी दिल्ली में ही मुकदमा चल सकता है।

इसके पहले 14 फरवरी को अमेरिकी दौरे पर गए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात की थी। इस मुलाकात के बाद राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने  2008 के मुंबई आतंकवादी हमलों के आरोपी तहव्वुर राणा के प्रत्यर्पण को लेकर बड़ा ऐलान करते हुए कहा था कि मुझे यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि मेरे प्रशासन ने भारत में न्याय का सामना करने के लिए 2008 के मुंबई आतंकवादी हमले के साजिशकर्ताओं में से एक (तहव्वुर राणा) के प्रत्यर्पण को मंजूरी दे दी है। वह न्याय का सामना करने के लिए भारत वापस जा रहा है।

25 जनवरी को अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने दी थी प्रत्यर्पण को मंजूरी

वहीं इसके पहले अमेरिका की सुप्रीम कोर्ट ने 25 जनवरी 2024 को मुंबई हमले के दोषी तहव्वुर राणा के भारत प्रत्यर्पण को मंजूरी दे दी थी। अदालत ने इस मामले में उसकी दोषसिद्धि के खिलाफ समीक्षा याचिका खारिज कर दी थी। गौरतलब है कि तहव्वुर राणा को 2009 में FBI ने गिरफ्तार किया था। पाकिस्तानी मूल का कनाडाई नागरिक राणा 2008 के मुंबई आतंकवादी हमलों के मामले में वांटेड है।

26/11 मुंबई टेरर अटैक के मास्‍टर माइंड हेडली का मदद कर रहा था राणा

मुंबई हमले की  चार्जशीट के मुताबिक राणा हमले के मास्टरमाइंड मुख्य आरोपी डेविड कोलमैन हेडली की मदद कर रहा था। वो ISI और लश्कर-ए-तैयबा का सदस्य है। आपको बता दें कि पाकिस्तानी मूल के कनाडाई व्यवसायी राणा पर 2008 के मुंबई आतंकी हमलों में अहम भूमिका निभाने का आरोप है। इसमें 20 सुरक्षाकर्मियों और 26 विदेशियों सहित 174 लोग मारे गए थे। 26 नवंबर, 2008 को मुंबई के ताज होटल में हुए आतंकी हमलों में 300 से अधिक लोग घायल भी हुए थे।

Advertisement


एनआईए की कोशिशों से प्रत्यर्पण में मिली सफलता

राणा पाकिस्तानी मूल के अमेरिकी नागरिक डेविड कोलमैन हेडली उर्फ ​​दाऊद गिलानी का भी करीबी साथी था, जिसने लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) आतंकवादियों के संभावित लक्ष्यों की टोह ली थी। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) अमेरिका से राणा के जल्द प्रत्यर्पण की कोशिश कर रही है। अमेरिकी अदालत के फैसले के बाद भारत 2008 के मुंबई आतंकवादी हमले के आरोपी तहव्वुर राणा के आत्मसमर्पण की व्यवस्था पर काम करने के लिए अमेरिकी अधिकारियों के संपर्क में है, क्योंकि उसने अमेरिका में 'सभी कानूनी रास्ते खत्म कर दिए हैं'।

यह भी पढ़ेंः तहव्वुर राणा की अब खैर नहीं, मुंबई आतंकी हमले के साजिशकर्ता को भारत भेजेगा अमेरिका- डोनाल्‍ड ट्रंप का बड़ा ऐलान
 

Published By:
 Ravindra Singh
पब्लिश्ड