तहव्वुर राणा को भारत पहुंचने में क्यों हो रही है देरी? NIA दफ्तर के सामने मेट्रो स्टेशन का गेट बंद, जानें हर अपडेट

आतंकी तहव्वुर हुसैन राणा को अमेरिका से लेकर आ रहे विशेष विमान की लैंडिग कभी भी हो सकती है। कुछ कारणों की वजहों से इनमे देरी हो रही है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Tahawwur Rana's Extradition
तहव्वुर राणा आज भारत पहुंचेगा | Image: File Photo

मुंबई 26/11 आतंकी हमले के मास्टरमाइंड तहव्वुर राणा (Tahawwur Rana) बस कुछ ही देर में भारत पहुंचने वाला है। अमेरिका से विशेष विमान के जरिए उसे भारत लाया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक विमान की लैंडिग पालम एयरपोर्ट पर होगी। NIA की टीम राणा को गिरफ्तार करेगी फिर कोर्ट में पेशी होगी। पहले तहव्वुर राणा के 9 से 10 बजे के बीच भारत पहुंचने की संभावना थी, मगर अब जानकारी मिली है कि इसमे देरी क्यों हो गई।


आतंकी तहव्वुर हुसैन राणा को अमेरिका से लेकर आ रहे विशेष विमान की लैंडिग कभी भी हो सकती है। पहले इसके गुरुवार सुबह 9 से 10 बजे के बीच आने की संभावना थी, लेकिन बीच में फ्यूल रिफलिंग के चलते एक स्टॉपेज लिया गया। यह स्टॉपेज कहां लिया गया था इसकी जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है। फ्यूल रिफलिंग के चलते राणा के भारत पहुंचने में देरी हुई है। तहव्वुर राणा को कहां से निकाल कर NIA हेडक्वार्टर लेकर जाना है इसका फैसला लास्ट मोमेंट पर होगा। SWAT कमांडो को अलर्ट पर रखा गया है।

JLN मेट्रो स्टेशन स्टेशन का गेट नंबर 2 बंद 

इधर NIA दफ्तर के सामने सुरक्षा बढ़ा दी गई है। दफ्तर के सामने का मेट्रो स्टेशन का गेट बंद कर दिया गया है। JLN मेट्रो स्टेशन स्टेशन का गेट नंबर 2 बंद किया गया है।  सुरक्षा करणों से मेट्रो स्टेशन का गेट बंद किया गया। NIA मुख्यालय के सामने आम लोगों की आवाजाही पर भी रोक लगा दी गई है। मुख्यालय के सामने की सड़क पर बैरिकेडिंग लगा दी गई है।

पटियाला हाउस कोर्ट को मिले ट्रायल कोर्ट के रिकॉर्ड- सूत्र

सूत्रों के मुताबिक, 26/11 मुंबई आतंकी हमलों से संबंधित ट्रायल कोर्ट के रिकॉर्ड, जिन्हें जनवरी के अंत में मुंबई से दिल्ली लाया गया था वे हाल ही में पटियाला हाउस कोर्ट को को मिल गए हैं।ट्रायल कोर्ट के रिकॉर्ड NIA मामले में साक्ष्य का हिस्सा होने की संभावना है, जिसमें तहव्वुर हुसैन राणा और डेविड कोलमैन हेडली को आरोपी बनाया गया है। जनवरी में NIA द्वारा मुंबई से उन्हें वापस मंगाने के लिए दायर एक आवेदन के बाद दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने मुंबई हमलों से संबंधित अपने ट्रायल कोर्ट के रिकॉर्ड वापस मंगाए थे।
 

Advertisement

तिहाड़ जेल की सुरक्षा बढ़ाई गई

मुंबई पुलिस के अलावा 26/11 आतंकी हमले में एनआईए ने साजिश का एक मुदकमा दिल्ली में भी दर्ज किया था, इसलिए पहले आतंकी तहव्वुर राणा को दिल्ली लाया जाएगा। जहां NIA  उसे औपचारिक रूप से गिरफ्तार करेगी। इसके बाद आतंकी की कोर्ट में पेशी होगी। तहव्वुर राणा को दिल्ली के तिहाड़ जेल में रखने की जानकारी मिल रही है। तिहाड़ जेल की भी सुरक्षा बढ़ा दी गई है। 

यह भी पढ़ें: Tahawwur Rana: कौन हैं वो वकील जो कोर्ट में रखेंगे NIA का पक्ष?

Advertisement
Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड