बेंगलुरु में सैयद नसरू ने काट डाले तीन गायों के थन, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Bengaluru: बेंगलुरु में कॉटनपेट पुलिस ने सोमवार को तीन गायों के थन काटने के मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
cow
cow | Image: PTI

Bengaluru : बेंगलुरु में कॉटनपेट पुलिस ने सोमवार को तीन गायों के थन काटने के मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। पुलिस सूत्रों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि आरोपी सैयद नसरू ने रविवार तड़के चामराजपेट के विनायकनगर में गायों के थन काट दिए थे।

आरोपी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। सूत्रों ने बताया कि नसरू ने जब अपराध को अंजाम दिया उस वक्त वह नशे में था।

मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने घटना पर कड़ा रुख अपनाया और बेंगलुरु के पुलिस आयुक्त बी. दयानंद को मामले को सुलझाने का निर्देश दिया। घटना के बाद इलाके में तनाव फैल गया और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने घोषणा की कि अगर अपराधियों को तुरंत नहीं पकड़ा गया तो वह ‘काली संक्रांति’ मनाएगी। कर्नाटक विधानसभा में विपक्ष के नेता आर. अशोक ने रविवार को घटनास्थल का दौरा किया और इसे ‘जिहादी मानसिकता’ का प्रदर्शन बताया।

Advertisement

यह भी पढ़ें: स्टीव जॉब्स की पत्नी लॉरेन बनीं सनातनी! कैलाशानंद गिरि से मिला अच्युत गोत्र, महाकुंभ में करीब से जानेंगी सनातन परंपरा
 

Published By:
 Priyanka Yadav
पब्लिश्ड