Swiggy से खाना मंगाने वालों की बल्ले-बल्ले, अब सिर्फ इतने रुपये के ऑर्डर पर भी मिलेगी Free Delivery

Swiggy से खाना मंगाने वालों की बल्ले-बल्ले हो गई है। ऐसा इसलिए क्योंकि अब कम पैसों के ऑर्डर पर भी फ्री डिलिवरी मिलेगी।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Swiggy Share Price Today
Swiggy ने लॉन्च किया नया स्कीम। | Image: Republic

ऑनलाइन फूड डिलिवरी ऐप में आजकल बेहतर सर्विस देने के लिए आगे बढ़ने की होड़ लगी हुई है। हाल ही में Rapido ने फूड डिलिवरी सर्विस लॉन्च करने का ऐलान किया। इसके बाद से ये अंदाजा लगाया जा रहा था कि Swiggy और Zomato को इससे बड़ा नुकसान हो जाएगा। इस बीच स्वीगी ने अपने कस्टमर्स के लिए एक नया सेक्शन लॉन्च किया है।

Swiggy ने कस्टमर्स को लुभाने के लिए 99 स्टोर लॉन्च किया है। इसके तहत अब 99 रुपए में सिंगल मील्स की डिलिवरी की जाएगी। यह 175 से ज्यादा शहरों में शुरू हो गया रहा है। इससेक्शन की सबसे खास बात ये है कि यह इको सेवर मोड में डिलिवरी करेगा। इसका मतलब है कि यह डिलिवरी वातावरण के अनुकूल होगा। जो अक्सर खाना ऑर्डर करे रहते हैं, उनके लिए यह डिलिवरी ऑप्शन फायदेमंद होगा।

Swiggy-Zomato को टक्कर देने आ रहा Rapido Food Delivery

Swiggy और Zomato के बाद अब फूड डिलीवरी ऐप में Rapido एंट्री मारने जा रहा है। बता दें, रेपिडो एक बाइक और टैक्सी सर्विस ऐप है, जो OLa-Uber की तरह लोगों को कैब, ऑटे, बाइक और पार्सल की सर्विस देती है। उसी रेपिडो का अब फूड डिलीवरी में भी एंट्री होने जा रहा है। मेड इन इंडिया रेपिडो की इस एंट्री से स्विगी और जोमेटो की परेशानी बढ़ने वाली है।

रेस्तरां से कितना कमीशन लेगा रेपिडो

रेपिडो ने खाने की डिलीवरी के लिए रेट भी तय कर लिया है। जाहिर सी बात है कि मेड इन इंडिया ऐप का डिलीवरी रेट अन्य फूड ऐप से कम होगा। ध्यान देने वाली बात है कि रेपिडो को रेस्तरां से मिलने वाला कमीशन क्या होगा। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो Swiggy-Zomato रेस्तरां से खाने पर 21-22 फीसदी कमीशन लेता है। वहीं Rapido के बारे में कहा जा रहा है, कि यह रेस्तरां से महज 8-15 फीसदी तक ही कमीशन लेगा। अगर ऐसा होता है तो आने वाले समय में स्वीगी और जोमेटो के लिए मुसीबत बढ़ने वाली है।

Advertisement

इसे भी पढ़ें: Swiggy-Zomato को टक्कर देने आ रहा Rapido Food Delivery, आपके घर कौन पहुंचाएगा सस्ता खाना?

Published By:
 Kanak Kumari Jha
पब्लिश्ड