Swiggy-Zomato को टक्कर देने आ रहा Rapido Food Delivery, आपके घर कौन पहुंचाएगा सस्ता खाना?

Swiggy-Zomato को टक्कर देने के लिए जल्दी ही Rapido Food Delivery आने वाला है। जानें तीनों में से कौन आपके पास सस्ता खाना लेकर पहुंचेगा।

Rapido to launch food delivery app swiggy zomato
रेपिडो लॉन्च करने जा रहा है फूड डिलीवरी ऐप | Image: File photo/X

Swiggy और Zomato के बाद अब फूड डिलीवरी ऐप में Rapido एंट्री मारने जा रहा है। बता दें, रेपिडो एक बाइक और टैक्सी सर्विस ऐप है, जो OLa-Uber की तरह लोगों को कैब, ऑटे, बाइक और पार्सल की सर्विस देती है। उसी रेपिडो की अब फूड डिलीवरी में भी एंट्री होने जा रही है। मेड इन इंडिया रेपिडो की इस एंट्री से स्विगी और जोमेटो की परेशानी बढ़ने वाली है।

रेपिडो ने खाने की डिलीवरी के लिए रेट भी तय कर लिया है। जाहिर सी बात है कि मेड इन इंडिया ऐप का डिलीवरी रेट अन्य फूड ऐप से कम होगा। ध्यान देने वाली बात है कि रेपिडो को रेस्तरां से मिलने वाला कमीशन क्या होगा। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो Swiggy-Zomato रेस्तरां से खाने पर 21-22 फीसदी कमीशन लेता है। वहीं Rapido के बारे में कहा जा रहा है, कि यह रेस्तरां से महज 8-15 फीसदी तक ही कमीशन लेगा। अगर ऐसा होता है तो आने वाले समय में स्वीगी और जोमेटो के लिए मुसीबत बढ़ने वाली है।

कितना होगा डिलीवरी चार्ज

वहीं डिलीवरी चार्ज की अगर बात की जाए तो, रेपिडो 400 रुपए से कम के ऑर्डर पर 25 रुपए और 400 से ज्यादा के ऑर्डर पर 50 रुपए का चार्ज लेगा। बता दें, इसके अलावा GST चार्ज भी अलग से लगेगा। वहीं कहा ये भी जा रहा है कि अगर आप 100 रुपए तक का खाना ऑर्डर कर रहे हैं,तो डिलीवरी चार्ज 20 रुपए प्लस जीएसटी चार्ज होगा। वहीं 100 से ज्यादा लेकिन 400 से कम करते है तो डिलीवरी चार्ज 25 रुपए प्लस जीएसटी बताई जा रही है।

कब लॉन्च होगी रेपिडो की फूड डिलीवरी सर्विस?

रेपिडो अपना फूड डिलीवरी सर्विस कब लॉन्च करेगी इसकी तारीख के बारे में अबतक कोई जानकारी सामने नहीं आई है। हालांकि, कयास लगाए जा रहे हैं कि जून के आखिरी या फिर जुलाई की शुरुआत तक इसे लॉन्च किया जा सकता है। 

Advertisement

इसे भी पढ़ें: दिल्ली में यमुना के अलावा कौन सी नदी बहती है? 99 फीसदी लोग नहीं बता पाएंगे

Published By :
Kanak Kumari Jha
पब्लिश्ड