Swaraj Kaushal Passes Away: सुषमा स्वराज के पति स्वराज कौशल का निधन, बेटी बांसुरी बोलीं- आपका जाना ह्रदय की सबसे गहरी पीड़ा
Swaraj Kaushal: BJP के दिग्गज नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री सुषमा स्वराज के पति स्वराज कौशल अब इस दुनिया में नहीं रहे। गुरुवार को उन्होंने आखिरी सांस ली। बांसुरी स्वराज ने इस बात की जानकारी दी है।
- भारत
- 3 min read

Swaraj Kaushal: भारत के पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के पति और BJP सांसद बांसुरी स्वराज के पिता स्वराज कौशल का आज 4 दिसम्बर 2025 को निधन हो गया है। 73 वर्ष के स्वराज कौशल के निधन की दुखद सूचना खुद बांसुरी स्वराज ने अपने एक्स हैंडल पर दी है। स्वराज कौशल एक वरिष्ठ अधिवक्ता और मिजोरम के पूर्व राज्यपाल थे। स्वराज कौशल पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे।
बांसुरी स्वराज ने पिता के निधन पर एक्स पर लिखा
पिता स्वराज कौशल के निधन पर बेटी बांसुरी स्वराज ने एक्स पर लिखा
"पापा स्वराज कौशल जी, आपका स्नेह, आपका अनुशासन, आपकी सरलता, आपका राष्ट्रप्रेम और आपका अपार धैर्य मेरे जीवन की वह रोशनी हैं जो कभी मंद नहीं होगी। आपका जाना हृदय की सबसे गहरी पीड़ा बनकर उतरा है, पर मन यही विश्वास थामे हुए है कि आप अब माँ के साथ पुनः मिल चुके हैं, ईश्वर के सान्निध्य में, शाश्वत शांति में। आपकी बेटी होना मेरे जीवन का सबसे बड़ा गौरव है, और आपकी विरासत, आपके मूल्य और आपका आशीर्वाद ही मेरी आगे की हर यात्रा का आधार रहेंगे। ॐ शांति"
73 साल की उम्र में स्वराज कौशल का निधन
स्वराज कौशल सिर्फ सुषमा स्वराज के पति और बांसुरी स्वराज के पिता ही नहीं थे, बल्कि देश के जाने-माने अधिवक्ता भी रहे हैं। स्वराज कौशल मिजोरम के राज्यपाल की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं। कहा जाता है कि जब वो महज 37 साल के थे, तभी ही उन्हें मिजोरम का राज्यपाल बनाया गया था।
अंतिम संस्कार 4 दिसम्बर सायं 4.30 बजे
बीजेपी दिल्ली एक्स पर पोस्ट करके बताया गया कि
Advertisement
“सांसद एवं प्रदेश मंत्री सुश्री बांसुरी स्वराज जी के पिताजी श्री स्वराज कौशल जी का आज 4 दिसम्बर, 2025 को निधन हो गया है। उनका अंतिम संस्कार आज 4 दिसम्बर, 2025 को सायं 4.30 बजे लोधी रोड श्मशान घाट पर किया जायेगा।”