'फिल्‍म पद्मावत के जौहर' वाले विवादित बयान पर स्‍वारा भास्‍कर के खिलाफ पटना में शिकायत दर्ज, BJP नेता बोले- क्षत्रिय महिलाओं का बनाया मजाक

फिल्म अभिनेत्री स्वरा भास्कर की एक टीवी शो के दौरान पद्मावत के जौहर सीन पर की गई टिप्पणी को लेकर विवाद चल रहा है। पटना में स्वरा भास्कर के खिलाफ लिखित शिकायत दी है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
swara bhasker controversial remark bjp leader lodge complaint against her in Patna
'फिल्‍म पद्मावत के जौहर' वाले विवादित बयान पर स्‍वारा भास्‍कर के खिलाफ पटना में शिकायत दर्ज, BJP नेता बोले- क्षत्रिय महिलाओं का बनाया मजाक | Image: X

फिल्म अभिनेत्री स्वरा भास्कर की एक टीवी शो के दौरान पद्मावत के जौहर सीन पर की गई टिप्पणी को लेकर विवाद चल रहा है। पटना में स्वरा भास्कर के खिलाफ लिखित शिकायत दी है। बीजेपी नेता कृष्णा सिंह उर्फ कल्लू ने कोतवाली थाने में शिकायत दी है। उन्होंने अभिनेत्री की टिप्पणी पर आपत्ति जताते हुए कार्रवाई की मांग की है। शिकायत के बाद कृष्णा सिंह कल्लू ने कहा कि स्वरा भास्कर की टिप्पणी से समाज के एक वर्ग की भावनाएं आहत हुई हैं।

उन्होंने कहा, किसी भी हाल में क्षत्रिय महिलाओं या देश की माताओं-बहनों का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने अभिनेत्री से सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की है। कृष्णा सिंह ने बताया, इस मामले को लेकर जल्द ही आक्रोश मार्च निकाला जाएगा। उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ी तो इस मामले को लेकर कोर्ट का भी रुख किया जाएगा। उन्होंने बताया कि आज कोतवाली थाने में पुलिस को शिकायत दी गई है। पुलिस की ओर से शिकायत की जांच करने और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है।

महिला करणी सेना ने भी बोला स्‍वरा पर तीखा हमला

महिला करणी सेना की राष्ट्रीय अध्यक्ष कीर्ति राठौड़ ने स्‍वारा भास्‍कर पर तीखा हमला बोला है। उन्‍होंने कहा, “स्वरा भास्कर जहां भी मुंह खोलती हैं, पहले सोच-समझकर बोलें, क्योंकि हर बार उनके बयानों में तथ्य कम और गलतबयानी ज्यादा नजर आती है। भगवान ने आपको मानव शरीर दिया है तो बुद्धि भी दी होगी, लेकिन आपकी शब्दावली सुनकर लगता है कि आपने इतिहास को समझने की कोशिश ही नहीं की।”

Advertisement

कीर्ति राठौड़ ने कहा कि जौहर किसी रेप विक्टिम के खिलाफ नहीं, बल्कि अपने मान-सम्मान, स्वाभिमान और स्वतंत्रता की रक्षा के लिए किया जाता था, उस दौर में महिलाएं अपने सम्मान की रक्षा के लिए अपने प्राणों का बलिदान देती थीं और पुरुष युद्धभूमि में जाकर शत्रुओं से मुकाबला करते थे। उन्होंने कहा, “जौहर को आज के संदर्भ में रेप विक्टिम से जोड़ना इतिहास और उन वीरांगनाओं के बलिदान, दोनों का अपमान है, पहले इतिहास पढ़िए। कीर्ति राठौड़ ने स्वरा भास्कर को नसीहत देते हुए कहा, “हर मुद्दे पर बोलना जरूरी नहीं होता, थोड़ा होमवर्क करके बैठा कीजिए।

विस्‍तार से जानिए क्‍या है पूरा मामला

Advertisement

31 अगस्त को दिल्ली के इंडिया इंटरनेशनल सेंटर में हुई महिला, जीवन स्वतंत्रता कार्यक्रम के दौरान स्वरा भास्कर ने पद्मावत के जौहर सीन पर बात करते हुए कहा कि इस सीन से रेप सर्वाइवर्स के लिए गलत मैसेज जा सकता है। उन्होंने कहा था कि अगर वह एक रेप सर्वाइवर होती, तो फिल्म का क्लाइमैक्स देखकर मुझे डरपोक जैसा महसूस होता कि मैंने अपनी इज्जत बचाने के लिए सुसाइड नहीं किया। क्या हम अपने सर्वाइवर्स को यही बताना चाहते हैं कि वे जीने के लायक नहीं हैं। एक इज्जतदार औरत खुद को मार लेती है, क्या हम यह बताना चाहते हैं कि रेप एक औरत की जिंदगी का अंत है? यह सीन बहुत प्रॉब्लम वाला था।

इसे भी पढ़ें- यूपी में एक और पति का कत्ल, देवर संग अवैध रिश्‍ते के चलते पत्नी ने खुद ही मिटा दिया सुहाग; हत्या कर बोली- सुसाइड किया; ऐसे खुला काजल का काला राज

Published By:
 Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड