Bengal Cabinet Expansion: पश्चिम बंगाल में सुवेंदु अधिकारी की कैबिनेट का विस्तार, 35 मंत्री ले रहे शपथ, जानिए किस-किसको मिली जगह?

पश्चिम बंगाल में CM सुवेंदु अधिकारी की कैबिनेट का विस्तार हो गया है। नबान्न में 35 मंत्रियों ने शपथ ली। इस विस्तार के बाद सुवेंदु अधिकारी सरकार में कुल 41 मंत्री हो गए हैं।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
West Bengal Suvendu Adhikari Government Cabinet Expansion
पश्चिम बंगाल में सुवेंदु अधिकारी सरकार का मंत्रिमंडल विस्तार | Image: ANI

West Bengal Cabinet Expansion: पश्चिम बंगाल में आज (1 जून) को सुवेंदु अधिकारी की कैबिनेट का विस्तार हो गया है। नबान्न में 35 नए मंत्रियों ने शपथ ली। राज्यपाल आर. एन. रवि ने सभी मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। 

शपथ ग्रहण समारोह शुरू होते ही पहले राउंड में अर्जुन सिंह, तापस रॉय, शरदवत मुखर्जी, जगन्नाथ चट्टोपाध्याय और शंकर घोष ने मंत्री पद की शपथ ली। उनके बाद BJP विधायक दीपक बर्मन, मनोज उरांव और गौरी शंकर घोष ने मंत्री पद की शपथ ली।  इसके अलावा स्वपन दासगुप्ता और दुध कुमार मंडल ने भी मंत्री पद की शपथ ली।

मंत्रियों की पूरी LIST

कैबिनेट मंत्री- 13

दीपक बर्मन (फालाकाटा)
तपस रॉय (मानिकतला)
डॉ. शंकर घोष (सिलीगुड़ी)
मनोज कुमार उरांव (कुमारग्राम)
अर्जुन सिंह (नोआपाड़ा)
गौरी शंकर घोष (मुर्शिदाबाद)
स्वपन दासगुप्ता (रासबिहारी)
जगन्नाथ चटर्जी (सिउड़ी)
कल्याण चक्रवर्ती
अजय पोद्दार
शाश्वत मुखर्जी (बिधाननगर)
दूधकुमार मंडल (मयूरेश्वर)
अनुप कुमार दास

राज्य मंत्री- 19

ज्वेल मुर्मू
हरे कृष्ण बेरा
आनंदमय बर्मन (माटीगाड़ा-नक्सलबाड़ी)
अशोक डिंडा (मयना)
नदियार चंद बाउरी
विशाल लामा (कालचीनी)
शांतनु प्रमाणिक
मौमिता बिस्वास मिश्रा
उमेश रॉय (हावड़ा उत्तर)
पूर्णिमा चक्रवर्ती (श्यामपुकुर)
कौशिक चौधरी
भास्कर भट्टाचार्य
दिवाकर घरामी
अमिया किस्कू
कलिता माझी (औसग्राम)
गर्गी दास घोष (कांडी)
बिराज बिस्वास (करंदीघी)
दीपांकर जना
सुमना सरकार (बालागढ़)

Advertisement

राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)- 3

डॉ. इंद्रनील खान (बेहाला पश्चिम)
मालती रावा रॉय (तूफानगंज)
राजेश महतो

इस विस्तार के बाद सुवेंदु अधिकारी सरकार में कुल 41 मंत्री हो गए हैं, जिनमें 13 कैबिनेट मंत्री, 19 राज्य मंत्री और 3 स्वतंत्र प्रभार वाले राज्य मंत्री शामिल हैं। इससे पहले 9 मई 2026 को सुवेंदु अधिकारी के साथ 5 मंत्रियों दिलीप घोष, अग्निमित्रा पॉल, अशोक किर्तनिया, निशिथ प्रामाणिक और क्षुदिराम टुडू ने शपथ ली थी। वहीं, पश्चिम बंगाल में अधिकतम 44 मंत्री (विधानसभा की कुल सदस्य संख्या 294 का 15%) बनाए जा सकते हैं। 

Advertisement

यह भी पढ़ें: Free Bus Scheme: पश्चिम बंगाल में महिलाओं के लिए सरकारी बसें फ्री, ऐसे बनाएं स्मार्ट कार्ड; जानें पूरी डिटेल

Published By:
 Ruchi Mehra
पब्लिश्ड