कोलकाता में BJP ऑफिस के बाहर मिली संदिग्ध वस्तु, बम निरोधक दस्ता पहुंचा; इलाके को घेरा
West Bengal News: कोलकाता में बीजेपी ऑफिस के बाहर संदिग्ध वस्तु मिली है।
- भारत
- 2 min read

West Bengal News: कोलकाता में बीजेपी ऑफिस के बाहर संदिग्ध वस्तु मिली है, जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि मौके पर पुलिस और बम निरोधक दस्ते को भेजा गया है।
आपको बता दें कि कोलकाता में बीजेपी कार्यालय के बाहर संदिग्ध वस्तु मिलने के बाद डॉग स्क्वायड, पुलिस टीम और बम निरोधक दस्ते द्वारा तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।
पिछले दिनों BJP कार्यकर्ता पर हुआ था हमला
पिछले दिनों केरल के न्यू माहे कस्बे में एक बीजेपी कार्यकर्ता के घर पर हमला हुआ है। हमला एक अज्ञात व्यक्ति ने किया है, जो चुपचाप बम लेकर आया था और बीजेपी कार्यकर्ता के घर पर फेंक दिया था। हालांकि इस घटना में किसी तरह के जानी नुकसान की खबर तो नहीं है, लेकिन हमले के बाद इलाके में तनाव की स्थिति है।
सीसीटीवी फुटेज में एक व्यक्ति बीजेपी कार्यकर्ता के घर की ओर जाता हुआ दिखाई देता है और अचानक बम फेंककर भाग जाता है। न्यूज एजेंसी पीटीआई ने वीडियो जारी किया है और जानकारी दी गई कि केरल के न्यू माहे कस्बे में एक अज्ञात व्यक्ति ने बीजेपी कार्यकर्ता के घर पर बम फेंका। वीडियो में देखा गया कि धमाके के बाद पूरा घर उसके धुएं से भर गया।
Advertisement
इससे पहले 10 जून को भी केरल के कन्नूर में एक बीजेपी कार्यकर्ता के घर पर हमला हुआ था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 9 जून की रात को केरल के कन्नूर जिले के नरवूर में भारतीय जनता पार्टी के एक कार्यकर्ता के घर के पास दो देसी बम फेंके गए। एक बम बीजेपी कार्यकर्ता के घर के सामने सड़क पर फटा और दूसरा घटनास्थल पर बिना फटा हुआ पाया गया। हालांकि किसी के घायल होने की खबर नहीं थी।
ये भी पढ़ेंः 'मां'...ये शब्द ही काफी; अपनी मां के साथ CM योगी की इन तस्वीरों में आपको क्या दिखता है? देखें PHOTOS