ट्विशा शर्मा की मौत मामले में बड़ा अपडेट, अब सुप्रीम कोर्ट ने लिया स्वतः संज्ञान; चीफ जस्टिस की अध्यक्षता वाली 3 जजों की बेंच करेगी सुनवाई

ट्विशा शर्मा की मौत का मामला अब सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है। सुप्रीम कोर्ट ने मामले में स्वत: संज्ञान लिया है। चीफ जस्टिस की अध्यक्षता वाली 3 जजों की बेंच सोमवार को सुनवाई कर सकती है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Twisha Sharma Death Case
Twisha Sharma Death Case | Image: Republic

Twisha Death Case: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के कटारा हिल्स से सामने आए ट्विशा शर्मा मौत मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है। सुप्रीम कोर्ट ने मामले का स्वत: संज्ञान लिया है। देश की शीर्ष अदालत खुद पूरे मामले की सुनवाई कर सकती है। 

जानकारी के मुताबिक, भारत के मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत की अगुवाई वाली बेंच सोमवार को इस मामले पर विचार कर सकती है। बेंच में जस्टिस जॉयमाल्या बागची और जस्टिस विपुल एम पंचोली भी शामिल रहेंगे। 

संबंधित पक्षों से जवाब मांग सकता है SC 

सुप्रीम कोर्ट के स्वत: संज्ञान लेने के बाद मामले की न्यायिक जांच और कानूनी पहलुओं पर अहम सुनवाई होने की उम्मीद है। SC मामले में संबंधित पक्षों से जवाब मांग सकता है। सर्वोच्च न्यायालय ने 'विवाहित घर में एक युवा महिला की अप्राकृतिक मृत्यु में कथित संस्थागत पूर्वाग्रह और प्रक्रियात्मक विसंगतियों के संबंध में' स्वतः संज्ञान मामला दर्ज किया।

आगे की कानूनी प्रक्रिया पर टिकी नजरें

सुप्रीम कोर्ट की निर्धारित बैंच 25 मई यानी सोमवार को मामले पर सुनवाई करेगी। फिलहाल अदालत की ओर से स्वत: संज्ञान लेने के बाद आगे की कानूनी प्रक्रिया पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।

Advertisement

मृतका के परिवार ने की थी ये मांग

बता दें कि ट्विशा शर्मा के परिवार ने मामले में सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में जांच की मांग की है। परिवार का आरोप है कि न्यायपालिका से ससुराल पक्ष के गहरे संबंध होने के चलते जांच प्रभावित हो सकती है।

HC ने दोबारा पोस्टमार्ट करने का दिया आदेश

इससे पहले मृतका के परिवार ने हाईकोर्ट का भी रुख किया था। हाईकोर्ट ने ट्विशा के शव का दोबारा पोस्टमार्टम करने का आदेश दिया है। अदालत ने कहा कि याचिकाकर्ताओं के संदेह को दूर करने और आम लोगों का भरोसा बनाए रखने के लिए दूसरा पोस्टमार्टम जरूरी है। 

Advertisement

कल हो सकता है दूसरा पोस्टमार्टम

मामले में दूसरे पोस्टमार्टम को लेकर भी तैयारी की जा रही है। समाचार एजेंसी एएनआई की ओर से साझा की गई जानकारी के मुताबिक, कोर्ट ने एम्स दिल्ली के डायरेक्टर को एक मेडिकल बोर्ड बनाने का अधिकार दिया है। एम्स में फोरेंसिक के चीफ डॉ. सुधीर गुप्ता ने डायरेक्टर की मंज़ूरी से एम्स दिल्ली के 4 वरिष्ठ डॉक्टरों का एक मेडिकल बोर्ड बनाया, जो ऑटोप्सी करेगा। बताया जा रहा है कि टीम सभी लेटेस्ट इंस्ट्रूमेंट्स के साथ स्टेट चार्टर प्लेन से उड़ान भरकर भोपाल पहुंचेगी।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, ट्विशा शर्मा का दूसरा पोस्टमार्टम रविवार को भोपाल के एम्स में होने की उम्मीद है। इस पूरी प्रक्रिया पर हर किसी की निगाहें टिकी हैं। 

यह भी पढ़ें: ट्विशा शर्मा के पति समर्थ को कोर्ट में किया गया पेश, 7 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया
 

Published By:
 Priyanka Yadav
पब्लिश्ड