कर्नल सोफिया कुरैशी को लेकर विजय शाह की विवादित टिप्पणी पर नहीं थम रहा बवाल, HC की सख्ती के बाद अब सुप्रीम कोर्ट ने फटकारा

हाई कोर्ट ने सख्ती बरतते हुए विजय शाह की विवादित टिप्पणी मामले में 4 घंटे के अंदर FIR दर्ज करने को कहा था। कोर्ट ने उनके बयान को 'गटर की भाषा' करार दिया था।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Vijay Shah controversial statement on Colonel Sofiya Qureshi
Vijay Shah controversial statement on Colonel Sofiya Qureshi | Image: ANI

Vijay Shah controversial statement: मध्य प्रदेश के वन मंत्री विजय शाह के कर्नल सोफिया कुरैशी को लेकर विवादित बयान पर बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा। उनके बयान की चौतरफा आलोचना हो रही है। हाई कोर्ट के निर्देश पर विजय शाह के खिलाफ गंभीर धाराओं में FIR दर्ज कर ली गई। इस बीच अब सुप्रीम कोर्ट से भी मंत्री को कड़ी फटकार लगी है।

विजय शाह विवादित बयान के लिए माफी मांग चुके हैं। फिर भी इस पर बवाल थम नहीं रहा है। मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने उनके खिलाफ FIR दर्ज करने का सख्त आदेश दिया था। हाई कोर्ट के इस फैसले के खिलाफ विजय शाह सुप्रीम कोर्ट पहुंच गए।

सुप्रीम कोर्ट से लगी विजय शाह को फटकार

विजय शाह की याचिका पर शुक्रवार (16 मई) को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी। इससे पहले विवादित टिप्पणी मामले में अदालत ने उन्हें फटकार लगाई है। SC ने कहा कि संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति को तब जिम्मेदार होना चाहिए जब देश ऐसी स्थिति से गुजर रहा हो। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि उन्हें पता होना चाहिए कि वह क्या कह रहे हैं।

इस दौरान पीठ को बताया गया कि मामले में FIR पहले ही दर्ज हो चुकी है। विजय शाह के वकील ने SC में कहा कि अपने बयान के लिए  उन्होंने माफी मांग ली है। उनके बयान को गलत तरीके से पेश किया गया।

Advertisement

HC ने दिखाई थी बयान को लेकर सख्ती

बता दें कि इससे पहले ‘ऑपरेशन सिंदूर' के दौरान सेना के प्रवक्ता की भूमिका निभाने वाली कर्नल सोफिया कुरैशी को लेकर विजय शाह के विवादित बयान मामले में हाई कोर्ट की जबलपुर खंडपीठ ने स्वतः संज्ञान लिया था। कोर्ट ने सख्ती बरतते हुए मामले में 4 घंटे के अंदर FIR दर्ज करने को कहा था। कोर्ट ने उनके बयान को 'गटर की भाषा' करार दिया था। हाई कोर्ट के आदेश पर उनके खिलाफ BNS की धारा 152, 196(1)(b) और 197(1)(c) के तहत दर्ज की गई।

उमा भारती ने भी की मंत्री पद से बर्खास्तगी की मांग

विजय शाह के बयान की चारों तरफ से आलोचना हो रही है। वहीं उनके इस्तीफे की मांग भी तेज हो रही है। BJP के नेताओं ने ही उनका बयान जरा भी रास नहीं आया। मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने कहा है कि विजय शाह ने पूरे देशवासियों को लज्जित किया है. विजय शाह की मंत्री पद से बर्खास्तगी और FIR दोनों कार्रवाई तुरंत होनी चाहिए।

Advertisement

यह भी पढ़ें: 'डरे हुए कुत्ते की तरह भागा था पाकिस्तान, जिसकी दुम...', पूर्व US रक्षा अधिकारी ने खोले धागे, कहा- ट्रंप को हर चीज का क्रेडिट...

Published By:
 Ruchi Mehra
पब्लिश्ड