नाबालिग से रेप मामले में आसाराम को 'सुप्रीम' झटका, कोर्ट का पेरोल बढ़ाने से इनकार; आज शाम तक सरेंडर का आदेश

आसाराम को सुप्रीम कोर्ट से राहत नहीं मिली है। सर्वोच्च अदालत ने उनकी मेडिकल के आधार पर पेरोल बढ़ाने की याचिका को खारिज कर दिया है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Asaram
Asaram | Image: File Photo

Asaram Bapu: राजस्थान में एक नाबालिग लड़की से दुष्कर्म के मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे आसाराम बापू को सुप्रीम कोर्ट से झटका लगा है। अदालत ने खराब सेहत की दलील के आधार पर पेरोल बढ़ाने से साफ इनकार कर दिया है।

दरअसल, आसाराम ने अपनी याचिका में अदालत से पेरोल बढ़ाने की मांग की थी। सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल के आधार पर उनकी पेरोल बढ़ाने की मांग को ठुकरा दिया। हालांकि, सुप्रीम कोर्ट ने राजस्थान सरकार को उनकी सेहत का ध्यान रखने और जरूरी इलाज उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है।

पैरोल खत्म होते ही सीने में दर्द!

आसाराम के वकील ने कोर्ट को बताया कि वह उज्जैन के अस्पताल में भर्ती हैं। शुक्रवार को सीने में दर्द की शिकायत के बाद उन्हें भर्ती कराया गया था। उन्हें आगे भी इलाज की जरूरत है। 

आज खत्म हो रही पेरोल की अवधि

गौरतलब है कि 6 अक्टूबर को उन्हें राजस्थान हाईकोर्ट से 20 दिन की पेरोल मिली थी और फिर वह जेल से बाहर आए थे। अब उनकी पैरोल की अवधि आज खत्म हो रही है। उन्हें मंगलवार शाम पांच बजे तक हर हाल में सरेंडर करना होगा।

Advertisement

जोधपुर जेल में आसाराम

बता दें कि आसाराम को जोधपुर की विशेष पॉक्सो अदालत ने नाबालिग से दुष्कर्म और यौन उत्पीड़न का दोषी ठहराते हुए अंतिम सांस तक आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी। ऐसे में वह अपनी बाकी की जिंदगी जेल में ही गुजारेंगे। वह जोधपुर की हाई सिक्योरिटी जेल में बंद है।

यह भी पढ़ें: 'भाषा की मर्यादा नहीं रह गई, ऐसे कांग्रेसियों पर धिक्कार...', केशव प्रसाद मौर्य ने PM मोदी के पिता पर दिए खड़गे के बयान को बताया शर्मनाक

Advertisement
Published By:
 Priyanka Yadav
पब्लिश्ड