'भाषा की मर्यादा नहीं रह गई, ऐसे कांग्रेसियों पर धिक्कार...', केशव प्रसाद मौर्य ने PM मोदी के पिता पर दिए खड़गे के बयान को बताया शर्मनाक

मल्लिकार्जुन खड़गे की पीएम मोदी के पिता पर की गई टिप्पणी को लेकर बीजेपी हमलावर है। अब यूपी के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा है कि ऐसे कांग्रेसियों पर धिक्कार है। उनमें भाषा की मर्यादा नहीं रह गई है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon

Keshav Prasad Maurya attacks on Kharge: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पिता को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की टिप्पणी पर सियासी घमासान तेज हो गया है। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने खड़गे पर हमला बोलते हुए इसे देश का अपमान करार दिया है। उन्होंने कहा है कि ऐसे कांग्रेसियों पर धिक्कार है, उन्हें शर्म आनी चाहिए।

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने आक्रोश जाहिर करते हुए दावा किया कि कांग्रेस के कई बड़े नेताओं ने कई बार देश के प्रधानमंत्री का अपमान किया है। इस दौरान उन्होंने मल्लिकार्जुन खड़गे के अलावा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी का नाम गिनाया।

कांग्रेसियों को ब्याज के साथ हिसाब चुकाना होगा- मौर्य

मौर्य ने कहा कि देश शायद प्रधानमंत्री मोदी का अपमान फिर भी बर्दाश्त कर सकता था, लेकिन उनके स्वर्गीय पिता और माता तक का अपमान किया गया है। ऐसे कांग्रेसियों पर धिक्कार है, उन्हें शर्म आनी चाहिए। उन्होंने केवल प्रधानमंत्री का अपमान नहीं किया, बल्कि देश की जनता जिन्होंने उन्हें प्रधानमंत्री के पद तक पहुंचाया, उसका अपमान किया है। देश की जनता कांग्रेस से इसका हिसाब करेगी। उन्हें इसका ब्याज के साथ हिसाब चुकाना होगा।

पार्टी में भाषा की मर्यादा नहीं रह गई- मौर्य

उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस को यह बर्दाश्त नहीं हो रहा है कि किसी गरीब माता-पिता का बेटा प्रधानमंत्री की कुर्सी पर आसीन है। पार्टी सत्तावियोग में इतनी विचलित है और पागलपन का दौरा पड़ गया है कि उसके पास भाषा की मर्यादा नहीं रह गई है।

Advertisement

'इतने वरिष्ठ नेता जुबान को लगाम देना नहीं जानते…'

मौर्य ने कहा कि लोकतंत्र में बोलने का अधिकार सभी को है मगर उसकी भी एक मर्यादा होती है। अगर इतने वरिष्ठ नेता (मल्लिकार्जुन खड़गे) अपनी जुबान को लगाम देना नहीं जानते तो हम उन्हें गाली नहीं देंगे, क्योंकि यह हमारी पार्टी के संस्कार नहीं है। हालांकि, गाली का जवाब देश की जनता कमल का बटन दबाकर देगी। कांग्रेस का सफाया करके देगी।

केशव प्रसाद मौर्य ने की माफी की मांग

यूपी के उपमुख्यमंत्री ने मांग की कि कांग्रेस के नेता तुरंत अपनी टिप्पणी के लिए प्रधानमंत्री और जनता से माफी मांगे। यह देश का अपमान है, जिसे सहन नहीं किया जाएगा। 

Advertisement

यह भी पढ़ें: तबीयत खराब का नाटक, फिर जेल कर्माचारियों पर हमला... तमिलनाडु में थेनी सब-जेल से 17 कैदी कैसे हुए फरार? 1 पकड़ा गया; बाकी की तलाश में जुटी टीमें

 

Published By:
 Priyanka Yadav
पब्लिश्ड