'हमारा और अपना समय बर्बाद मत करें', CJP प्रदर्शन के दौरान पुलिस कार्रवाई पर सुप्रीम कोर्ट का तत्काल सुनवाई से इनकार

सुप्रीम कोर्ट ने CJP प्रदर्शन में पुलिस की कार्रवाई पर तत्काल सुनवाई करने से फिलहाल इनकार कर दिया। इस दौरान CJI सूर्यकांत ने कहा कि कोर्ट के पास वीडियो देखने का समय नहीं है। हमारा समय बर्बाद मत कीजिए।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Supreme Court on CJP Protest
CJP प्रदर्शन पर सुप्रीम कोर्ट | Image: X

Supreme Court on CJP Petition: दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के 'संसद चलो मार्च' के दौरान प्रदर्शनकारियों पर पुलिस कार्रवाई के मामले में सुप्रीम कोर्ट से तत्काल सुनवाई करने से इनकार कर दिया है। शीर्ष अदालत ने मामले में दायर अर्जेंट याचिका को सुनने से मना किया। जब कोर्ट में वकील ने कहा कि उनके पास कई वीडियो मौजूद हैं, जिन्हें देखकर वो मामला का खुद संज्ञान लें। इस पर टिप्पणी करते हुए मुख्य न्यायाधीश (CJI) सूर्यकांत ने कहा कि कोर्ट के पास वीडियो देखने का समय नहीं है। उन्होंने वकील से कहा कि वह कोर्ट का समय बर्बाद और अपना समय भी बर्बाद न करें।

हम कोई वीडियो नहीं देखना चाहते- SC 

याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान वकील ने प्रदर्शनकारियों के खिलाफ हुई पुलिस कार्रवाई का जिक्र किया। कोर्ट में कहा गया कि पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर सख्ती की और इसके कई वीडियो भी मौजूद हैं। उन्होंने जब कोर्ट से उन वीडियो को देखने की मांग की तो CJI सूर्यकांत ने इस पर कहा कि हमारा समय बर्बाद न करें। हम कोई वीडियो नहीं देखना चाहते। उन्होंने आगे कहा कि प्लीज, हमारा और अपना समय बर्बाद न करें। आपका समय हमारे समय से ज्यादा कीमती है।

नीट विवाद को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर कई दिनों से प्रदर्शन जारी है। 20 साल को 'संसद चलो मार्च' निकाला गया, जिसने देखते ही देखते हिंसक रूप ले लिया। प्रदर्शन के दौरान भड़की हिंसा और पथराव में लगभग 120 पुलिसकर्मी घायल हुए। कई प्रदर्शनकारी भी घायल हुए थे।

दिल्ली पुलिस ने दर्ज की 10 FIR

CJP प्रोटेस्ट में भड़की हिंसा को लेकर दिल्ली के अलग-अलग पुलिस स्टेशनों में अब तक कुल 10 FIR दर्ज की जा चुकी हैं। चार FIR संसद मार्ग थाना, तीन FIR कनॉट प्लेस थाना और एक-एक FIR मंदिर मार्ग थाना, बाराखंभा रोड थाना और कर्तव्य पथ थाना में दर्ज हुई है। फिलहाल पुलिस की विशेष जांच टीमें हर एंगल से मामले की जांच में जुटी हैं। पुलिस 250 से ज्यादा वीडियो की बारीकी से जांच कर रही है। 

Advertisement

यह भी पढ़ें: राहुल गांधी से मिले PM मोदी के मंत्री तो AAP को लगी मिर्ची, INDI गठबंधन में फूट, सौरभ भारद्वाज बोले- वह जंतर मंतर नहीं जाना चाहते बल्कि…
 

(Note: यह एक ब्रेकिंग स्टोरी है। अधिक जानकारी के साथ अपडेट हो रही है)

Published By:
 Ruchi Mehra
पब्लिश्ड