सुनीता विलियम्स की सफलता मानवीय उपलब्धियों का प्रमाण : खरगे

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स की पृथ्वी पर सुरक्षित वापसी पर बुधवार को प्रसन्नता जताई और कहा कि उनकी सफलता अंतरिक्ष क्षेत्र से जुड़े उत्साही लोगों के लिए प्रेरणा और मानवीय उपलब्धियों का प्रमाण है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Sunita Williams
Sunita Williams | Image: x/nasa

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स की पृथ्वी पर सुरक्षित वापसी पर बुधवार को प्रसन्नता जताई और कहा कि उनकी सफलता अंतरिक्ष क्षेत्र से जुड़े उत्साही लोगों के लिए प्रेरणा और मानवीय उपलब्धियों का प्रमाण है। नासा के अंतरिक्ष यात्री बुच विल्मोर और सुनीता विलियम्स नौ महीने अंतरिक्ष में रहने के बाद बुधवार तड़के पृथ्वी पर लौट आए।

खरगे ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘पृथ्वी पर पुनः आपका स्वागत है, सुनीता विलियम्स! कांग्रेस की ओर से, मैं नासा के अंतरिक्ष यात्री बुच विल्मोर के साथ आपकी सुरक्षित और सफल वापसी पर हार्दिक बधाई एवं हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं। आपके विस्तारित मिशन के सुरक्षित समापन से भारत के 1.4 अरब नागरिकों को राहत और प्रसन्नता की अनुभूति हुई है, जो आपकी उपलब्धियों पर बेहद गर्व महसूस करते हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘आपकी उत्कृष्ट प्रतिबद्धता दुनिया भर में अंतरिक्ष उत्साही लोगों के लिए प्रेरणा के रूप में काम करती है और मानवीय उपलब्धियों का प्रमाण है।’’ खरगे ने इस बात का उल्लेख किया कि भारत ने वैज्ञानिक सोच और जिज्ञासा की भावना को बढ़ावा देने का लगातार समर्थन किया है। उन्होंने कहा, ‘‘मैं इस महत्वपूर्ण अवसर का जश्न मनाने में हमारे अंतरिक्ष यात्रियों, वैज्ञानिकों, अंतरिक्ष इंजीनियरों और शोधकर्ताओं के साथ शामिल होता हूं जो मानवता की सेवा में आधी रात को भी लगे हुए हैं।’’

खरगे ने कहा, ‘‘हम सामूहिक रूप से अंतरिक्ष अन्वेषण के क्षेत्र में वैश्विक उपलब्धियों का जश्न मनाते हैं। यह एक ऐसा क्षेत्र है जो संकीर्ण दृष्टिकोण और पूर्वाग्रही सोच की सीमाओं से परे है। हम मानवता के लिए आपकी अमूल्य सेवा के लिए अपनी हार्दिक कृतज्ञता व्यक्त करते हैं।’’

Advertisement

ये भी पढ़ें- हौसला और हिम्मत की पहचान सुनीता विलियम्स... 9 महीने बाद पृथ्वी पर उतरते ही ऐसा क्या किया? सीना गर्व से चौड़ा हो गया; VIDEO

Advertisement
Published By:
 Shubhamvada Pandey
पब्लिश्ड