हौसला और हिम्मत की पहचान सुनीता विलियम्स... 9 महीने बाद पृथ्वी पर उतरते ही ऐसा क्या किया? सीना गर्व से चौड़ा हो गया; VIDEO

फ्लोरिडा के तट पर स्पेसएक्स क्रू ड्रैगन की लैंडिंग के बाद सुनीता विलियम्स की पहली झलक कैमरे पर कैद हुई। धरती पर आने के बाद क्या था सुनीता का पहला रिएक्शन?

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Sunita Williams
Sunita Williams | Image: AP/ NASA

Sunita Williams Returns on Earth: भारत की बेटी धरती पर लौट आई, सुनीता विलियम्स 9 महीने बाद यानी 286 दिन बाद अंतरिक्ष से धरती पर वापस लौट आई हैं। भारतीय समयानुसार सुबह 3:27 बजे एक्स के ड्रैगन कैप्सूल ने समुद्र में लैंड किया। इस लैंडिंग के साथ ही एक ऐतिहासिक मिशन की समाप्ति हुई जो शुरु तो केवल 8 दिनों के लिए किया गया था लेकिन जिसे पूरा होना में 9 महीने का वक्त लग गया।

फ्लोरिडा के तट पर स्पेसएक्स क्रू ड्रैगन की लैंडिंग के बाद सुनीता विलियम्स की पहली झलक कैमरे पर कैद हुई। सारे भारतीय ये बात जानने के लिए बेकरार है कि बीते 9 महीने में सुनीता विलियम्स ने क्या झेला और क्या नया अनुभव प्राप्त किया? तो चलिए आपको बताते हैं कि 9 महीने बाद जब सुनीता धरती पर उतरी तो सबसे पहले उन्होंने क्या किया?

धरती पर आने के बाद सबसे पहले सुनीता विलियम्स ने क्या किया?

5 जून 2024 को बोइंग के नए स्टारलाइनर क्रू कैप्सूल के जरिए सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर को अंतरिक्ष में भेजा गया था। विलमोर और विलियम्स ने 9 महीने अंतरिक्ष में रहने के बाद आज धरती पर सफल लैंडिंग की। इस दौरान जब भारत की बेचटी सुनीता का धरती पर आने के बाद पहला वीडियो सामने आया तो वे मुस्कुराती नजर आईं।

Image

सुनीता विलियम्स की उपलब्धियां

नासा के अनुसार, सुनीता विलियम्स और उनकी टीम ने 900 घंटे का रिसर्च वर्क पूरा किया। इस दौरान उन्होंने 150 रिसर्च किए और एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया। ये रिकॉर्ड है अंतरिक्ष में बसे अधिक समय बिताने वाली महिला का। जी हां, भारतीय मूल की सुनीता विलियम्स ने अंतरिक्ष में सबसे ज्यादा समय बिताने वाली महिला के रूप में अपनी एक अलग पहचान बनाई।

Advertisement

नासा ने क्या कहा?

सुनीता विलियम्स की धरती पर सफल वापसी के बाद नासा ने स्पेसएक्स को धन्यवाद देते हुए कहा ये मिशन कई तरह की चुनौतियों से भरा था लेकिन अंततः ये पूरी तरह से सफल रहा। सभी अंतरिक्ष यात्री सुरक्षित और स्वस्थ हैं। नासा ने इसके साथ ये भी बताया कि इस मिशन से मिले अनुभवों का उपयोग भविष्य में अंतरिक्ष यात्राओं को और सुरक्षित और प्रभावी बनाने में किया जाएगा।

ये भी पढ़ें- Dragon Capsule: SpaceX के ड्रैगन कैप्सूल से हुई Sunita Williams की वापसी, पृथ्वी पर लैंडिंग के बाद कैप्सूल का क्या होगा?
 

Advertisement
Published By:
 Shubhamvada Pandey
पब्लिश्ड