इंडियन फूड और पूजा-पाठ...सुनीता विलियम्स के स्वागत में क्या-क्या होगा? बहन फाल्गुनी पांड्या ने बताया पूरा प्लान
रिपब्लिक मीडिया से बातचीत के दौरान फाल्गुनी पंड्या ने बताया कि सुनीता की घर वापसी पर उनका कैसे स्वागत किया जाएगा।
- भारत
- 3 min read

Sunita Williams Welcome Back: अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा (NASA) की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर की धरती पर सफल वापसी हो गई। 9 महीने बाद इंतजार की घड़ी खत्म हुई और दोनों अंतरिक्ष यात्री धरती पर सकुशल लौट आए। ड्रैगन स्पेसक्राफ्ट से फ्लोरिडा के तट पर उनकी सफल लैंडिंग हुई है। इसके बाद उन्हें कैप्सूल से निकालकर मेडिकल जांच के लिए ले जाया गया। भारतीय मूल की एस्ट्रोनॉट सुनीता की सफल वापसी के लिए देश में हवन और पूजा पाठ किया जा रहा था। धरती पर लौटते ही सुनीता के परिवार में जश्न शुरू हो गया है। अब उनकी चचेरी बहन फाल्गुनी पंड्या ने बताया है कि सुनीता के वेलकम के लिए क्या-क्या तैयारियां है।
सुनीता विलियम्स के साथ 3 अन्य अंतरिक्ष यात्री बुच विल्मोर, अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री निक हेग (Nick Hague) और रूसी अंतरिक्ष यात्री अलेक्जेंडर गोर्बुनोव (Aleksandr Gorbunov) भी आए हैं। ये चारों एस्ट्रोनॉट्स ने ड्रैगन स्पेसक्राफ्ट से फ्लोरिडा के तट के पास समुद्र में लैंड किया है। सफल लैंडिंग के साथ जश्न शुरू हो गया। अमेरिका ही नहीं जश्न का माहौल भारत में देखा गया। भारतीय मूल की एस्ट्रोनॉट सुनीता के परिवार में खुशी का माहौल है। उनकी स्वागत की तैयारियां की जा रही है। इस बीच रिपब्लिक मीडिया से बातचीत में सुनीता की कजिन फाल्गुनी पंड्या ने बताया कि उनका वेलकम बेहद खास अंदाज में किया जाएगा।
गणेश जी की मूर्ति साथ लेकर गई थी सुनीता
रिपब्लिक से बातचीत के दौरान फाल्गुनी पंड्या ने बताया कि यह उसकी पहली उड़ान नहीं है। स्पेश स्टेशन पर वो गणेश जी की मूर्ति साथ लेकर गई थी, उसे पूरे 9 महीने अपने साथ रखी। गणेश जी हमेशा उसके साथ हैं। हमारा आशीर्वाद उसके साथ है। सुनीता की सबसे बड़ी ताकत हमेशा से सबका आशीर्वाद रहा है। अब उसकी वापसी पर मंदिर में विशेष पूजा और हवन की योजना बनाई है।
घर वापसी पर ऐसा होगा स्वागत
भारतीय मूल की एस्ट्रोनॉट सुनीता विलियम्स की घर वापसी पर बहन फाल्गुनी पंडया ने बताया कि पूरा परिवार बेहद खुश है। हम बस बेसब्री से उसके घर आने का इंतजार कर रहे हैं। घर आने के बाद मंदिर में विशेष पूजा और हवन की योजना हमने बनाई है। बातचीत के दौरान फाल्गुनी ने बताया कि सुनीता को भारतीय खाना बहुत पसंद है। उसके लिए उसकी पसंद का खाना बनेगा। धरती पर लौटने के बाद उनकी भारत आने की भी योजना है। हम सब मिलकर भारत जाएंगे।
Advertisement
9 महीने बाद पृथ्वी पर लौटने की खुशी
इधर ड्रैगन से बाहर आते ही सुनीता विलियम्स ने कैमरे की ओर देखकर हाथ हिलाते हुए Hi किया। इसके साथ ही उनके चेहरे पर 9 महीने बाद पृथ्वी पर लौटने की खुशी भी देखी जा सकती है। सबसे पहले अंतरिक्ष यात्री निक हेग को कैप्सूल से बाहर निकाला गया। कैप्सूल से बाहर निकलते ही निक ने थम्सअप दिखाकर अपनी खुशी जाहिर की।
यह भी पढ़ें: Welcome Back Sunita : धरती पर लौटी 'अंतरिक्ष परी' सुनीता विलियम्स, अब तक 9 बार किया स्पेसवॉक