Maharashtra: अजित पवार के निधन के बाद बारामती सीट पर NCP की तरफ से सुनेत्रा पवार लड़ेगी चुनाव, इस दिन होगा आधिकारिक ऐलान; बेटे का राज्यसभा जाना तय

NCP अध्यक्ष और दिवगंत डिप्टी सीएम अजित पवार के निधन के बाद महाराष्ट्र की बारामती सीट खाली हो गई। यहां से चुनाव कौन लड़ेगा इसे लेकर कई नामों पर चर्चा चल रही थी। मगर अब सुनेत्रा पवार के नाम पर सहमति बन गई है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Sunetra Pawar will contest from Baramati seat
अजित पवार के निधन के बाद बारामती सीट पर NCP की तरफ से सुनेत्रा पवार लड़ेगी चुनाव | Image: ANI/File

महाराष्ट्र के दिवंगत उप मुख्यमंत्री अजित पवार के विमान हादसे में हुए निधन के बाद खाली हुई बारामती विधानसभा सीट को लेकर कई तरह की अटकलें लग रही थी। मगर अब ये साफ हो गया कि बारामती सीट पर NCP की तरफ से सुनेत्रा पवार ही चुनाव लड़ेगी। NCP पार्टी की कोर कमेटी की बैठक में यह फैसला लिया गया है। 26 तारीख को पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में इस पर मुहर लगाई जाएगी। साथ ही अजित पवार के बड़े बेटे पार्थ का राज्यसभा जाना भी तन माना जा रहा है।


राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) अध्यक्ष और दिवगंत डिप्टी सीएम अजित पवार के निधन के बाद महाराष्ट्र की बारामती सीट खाली हो गई। यहां से चुनाव कौन लड़ेगा इसे लेकर कई नामों पर चर्चा चल रही थी। मगर NCP पार्टी की कोर कमेटी की बैठक में सुनेत्रा पवार के नाम पर मुहर लगी है। बारामती उपचुनाव NCP की तरफ से सुनेत्रा पवार लड़ेगी। 26 तारीख को पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में इसका आधिकारिक ऐलान किया जाएगा।

पार्थ पवार का राज्यसभा जाना तय

वहीं, दूसरी ओर महाराष्ट्र की 7 राज्यसभा सीटों पर आगामी चुनाव को लेकर राजनीतिक गहमागहमी तेज हो गई है। महायुति गठबंधन में शामिल NCP ने राज्यसभा प्रत्याशी के नाम पर बड़ा फैसला लिया है। सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार, सोमवार रात मुंबई में कार्यकारी अध्यक्ष प्रफुल्ल पटेल के आवास पर पार्टी की कोर कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक हुई, जिसमें पार्थ पवार को राज्यसभा चुनाव में पार्टी का उम्मीदवार बनाने पर सर्वसम्मति से सहमति जताई गई।

7 राज्यसभा सीटों के लिए चुनाव

बता दें कि महाराष्ट्र में 7 राज्यसभा सीटों के लिए चुनाव 16 मार्च 2026 को होना है। सभी दलों में प्रत्याशियों के नाम पर मंथन जारी है। महायुति गठबंधन की मजबूत स्थिति को देखते हुए एनसीपी की एक सीट लगभग तय मानी जा रही है और पार्थ पवार को भेजने का यह फैसला पार्टी में अगली पीढ़ी को आगे लाने की रणनीति के तहत देखा जा रहा है।

Advertisement

NCP की  राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में  लगेगी मुहर

NCP की बैठक में केवल राज्यसभा उम्मीदवार ही नहीं, बल्कि पार्टी की आगामी राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक की तैयारियों पर भी चर्चा हुई। 26 फरवरी को होने वाली इस बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव पर मुहर लग सकती है, जहां सुनेत्रा पवार का नाम सबसे आगे माना जा रहा है। यह बैठक मुंबई के वर्ली डोम में आयोजित होने की संभावना है।
 

यह भी पढ़ें: 'बिहार में शुरू किया गया था, बिना किसी...', SIR पर बोले ज्ञानेश कुमार

Advertisement
Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड