सुनेत्रा पवार चुनी गईं NCP विधायक दल की नेता, भारी मन के साथ संभालेंगी बड़ी जिम्मेदारी; थोड़ी देर में लेंगी डिप्टी CM पद की शपथ

महाराष्ट्र के दिवंगत उपमुख्यमंत्री अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार NCP विधायक दल की नेता चुन ली गईं हैं। इसके बाद अब वो थोड़ी देर में डिप्टी CM पद की शपथ लेंगी।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Sunetra Pawar elected as the leader of NCP legislative party
सुनेत्रा पवार चुनी गईं NCP विधायक दल की नेता | Image: Republic/ANI

महाराष्ट्र के दिवंगत उपमुख्यमंत्री अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार NCP विधायक दल की नेता चुन ली गईं हैं। एनसीपी की बैठक में सभी विधायकों एक मत से सुनेत्रा पवार के नाम पर सहमति जताई। इसके बाद अब वो थोड़ी देर में डिप्टी CM पद की शपथ लेंगी। सुनेत्रा पवार महाराष्ट्र की पहली महिला उपमुख्यमंत्री बनने जा रहीं हैं। 

विधान भवन में आज दोपहर करीब 2 बजे NCP विधायकों की महत्वपूर्ण बैठक हुई, जिसमें पार्टी के सभी विधायक मौजूद रहे। दिवंगत उपमुख्यमंत्री अजीत पवार की पत्नी और राज्यसभा सांसद सुनेत्रा पवार भी भारी मन से इस बैठक में शामिल हुई।  बैठक की शुरुआत में दिवंगत अजित पवार की तस्वीर पर सभी नेताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित की और पुष्पांजलि दी। बैठक में अजित पवार के बेटे जय और पार्थ पवार भी शामिल हुए। 

सुनेत्रा पवार NCP विधायक दल की नेता चुनीं गईं

विधायक दल की बैठक में NCP नेता दिलीप वलसे पाटिल ने सुनेत्रा पवार को विधायक दल का नेता बनाने का प्रस्ताव रखा, जिसका समर्थन मंत्री छगन भुजबल सहित अन्य प्रमुख नेताओं ने किया। इसके बाद प्रस्ताव को सर्वसम्मति से पास कर दिया गया। इसके बाद सुनेत्रा पवार शनिवार शाम करीब 5 बजे महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेंगी।

 राजभवन में सुनेत्रा पवार लेंगी डिप्टी CM पद की शपथ

राज्यपाल आचार्य देवव्रत शाम 5 बजे राजभवन में सुनेत्रा पवार को उपमुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाएंगे। शपथ ग्रहण समारोह सादा और छोटा रखा जाएगा। इससे पहले सुनेत्रा पवार ने अपने राज्यसभा सांसद पद से इस्तीफा दिया। यह इस्तीफा राज्यसभा के सभापति सी.पी. राधाकृष्णन को भेजा गया। राज्यसभा सांसद पद से इस्तीफा देने के बाद सुनेत्रा पवार विधायक दल की नेता चुनी गईं।

Advertisement

इन विभागों का मिलेगा जिम्मा

अजित पवार के निधन से पहले वे उपमुख्यमंत्री के अलावा आबकारी (Excise) और खेल (Sports) जैसे महत्वपूर्ण विभाग संभाल रहे थे। सूत्रों के मुताबिक राज्य उत्पादन शुल्क और खेल विभाग सुनेत्रा पवार के पास रहेंगे। वित्त और योजना विभाग बीजेपी के पास जाएगा। इसके बदले NCP को दूसरा विभाग दिया जा सकता है। हालांकि, उपमुख्यमंत्री पद के साथ ही ये विभाग सुनेत्रा के पास रहने की पुष्टि अभी आधिकारिक रूप से नहीं हुई है।
 

यह भी पढ़ें: NCP की बैठक से पहले शरद पवार से मिलने पहुंचे अजित पवार के बेटे पार्थ

Advertisement
Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड