अपडेटेड 30 June 2024 at 23:21 IST
महाराष्ट्र की पहली महिला मुख्य सचिव बनीं सुजाता सौनिक, IAS नितिन करीर की ली जगह
आईएएस सुजाता महाराष्ट्र के 64 सालों के इतिहास में मुख्य सचिव बनने वाली पहली महिला बनीं हैं। उन्होंने IAS नितिन करीर का स्थान लिया है।
- भारत
- 2 min read

IAS Sujata Saunik: वरिष्ठ IAS अधिकारी सुजाता सौनिक ने महाराष्ट्र के मुख्य सचिव का पदभार संभाला है। इसी के साथ आईएएस सुजाता महाराष्ट्र के 64 सालों के इतिहास में मुख्य सचिव बनने वाली पहली महिला बनीं हैं। 1987 बैच की आईएएस अधिकारी सुजाता सौनिक ने रविवार को मुख्य सचिव के पद से सेवानिवृत्त हुए नितिन करीर का स्थान लिया है।
दक्षिण मुंबई स्थित राज्य सचिवालय मंत्रालय में आयोजित एक समारोह में नितिन करीर ने सुजाता सौनिक को कार्यभार सौंपा। एक अधिकारी ने कहा कि अगले साल जून में सेवानिवृत्त होने से पहले सौनिक का कार्यकाल एक साल का होगा।
कौन हैं सुजाता सौनिक?
सुजाता सौनिक ने अपने स्कूल और कॉलेज की पढ़ाई चंडीगढ़ में की। उन्होंने पंजाब यूनिवर्सिटी से इतिहास में मास्टर्स की डिग्री ली है। इसके बाद वे अतिरिक्त मुख्य सचिव, कौशल विकास विभाग, गृह मंत्रालय, सलाहकार संयुक्त सचिव, भारत सरकार के महत्वपूर्ण पद पर भी रहे। वह पिछले तीन दशकों से प्रशासनिक सेवा में कार्यरत हैं।
पहले गृह विभाग में अतिरिक्त मुख्य सचिव थीं
मुख्य सचिव के रूप में पदोन्नति से पहले सुजाता सौनिक राज्य के गृह विभाग में अतिरिक्त मुख्य सचिव थीं। उनके पति मनोज सौनिक राज्य के पूर्व मुख्य सचिव हैं। सुजाता सौनिक के पास स्वास्थ्य सेवा, वित्त, शिक्षा, आपदा प्रबंधन और जिला, राज्य तथा संघीय स्तर पर शांति व्यवस्था बनाए रखने और भारतीय प्रशासनिक सेवा और संयुक्त राष्ट्र के तहत अंतरराष्ट्रीय संगठनों में लोक नीति और शासन का तीन दशकों का अनुभव है।
Advertisement
सुजाता सौनिक ने नितिन करीर की ली जगह
सुजाता सौनिक ने महाराष्ट्र के मुख्य सचिव डॉ. नितिन करीर की जगह ली। पिछले शुक्रवार को अपने वार्षिक बजट में महिला-केंद्रित प्रस्तावों की घोषणा करने वाली महायुति सरकार 1987 बैच की आईएएस अधिकारी सुजाता सौनिक को मुख्य सचिव नियुक्त किया था। क्योंकि वर्तमान मुख्य सचिव नितिन करीर रविवार को सेवानिवृत्त हो गए।
यह भी पढ़ें : Photo: क्रिकेट प्रेमियों ने भारत की जीत पर निकाला विजय जुलूस, बच्चे रोहित-विराट के संन्यास से दुखी
Advertisement
अगले साल जून में रिटायर होंगी होंगी सुजाता सौनिक
मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की अध्यक्षता वाला राज्य सामान्य प्रशासन विभाग औपचारिक आदेश जारी किया ताकि वह शाम 5 बजे के बाद निवर्तमान मुख्य सचिव नितिन करीर से कार्यभार ले सकें। सुजाता सौनिक अगले साल जून में रिटायर होंगी।
Published By : Nidhi Mudgill
पब्लिश्ड 30 June 2024 at 23:21 IST