सूडान के दारफुर में ड्रोन हमला, 35 लोगों की मौत, सेना ने खास सभा को बनाया निशाना
सूडान के दारपुर में ड्रोन हमले में 35 लोगों की मौत हो गई। मानवाधिकार समूह ने सेना पर हमले का आरोप लगाया है। हमले में कुछ लोगों के घायल होने की भी खबर है।
- भारत
- 2 min read

सूडान के दारपुर में ड्रोन हमला हुआ है। इस हमले में 35 लोगों की मौत हो गई गई है। सूडानी सेना पर हमले का आरोप लगा है। हमले में उस सभा को निशाना बनाया गया जहां आम नागरिक स्थानीय सुनवाई में शामिल होने के लिए इकट्ठा हुए थे। रविवार को उत्तरी डार्फर के गारा अल-जवाया गांव में एक पारंपरिक अदालत पर ड्रोन हमला किया गया।
एक मानवाधिकार समूह ने बताया है कि पश्चिमी डार्फर में सूडानी सेना के ड्रोन ने एक पारंपरिक अदालत पर हमला किया, जिसमें कम से कम 35 लोग मारे गए और कई अन्य घायल हो गए।सेना और अर्धसैनिक बल 'रैपिड सपोर्ट फोर्सेज' (RSF) के बीच लड़ाई अब अपने तीसरे साल में प्रवेश कर चुकी है। 'इमरजेंसी लॉयर्स' ग्रुप, जिसने इस संघर्ष के दौरान सूडानी सेना और RSF दोनों के अत्याचारों का रिकॉर्ड रखा है, ने बताया कि यह हमला स्थानीय समय के अनुसार दोपहर करीब 1:00 बजे (1100 GMT) हुआ।
ड्रोन हमले में 35 लोगों की मौत
'इमरजेंसी लॉयर्स' ने बताया कि हमले में अदालत की इमारत को भी नुकसान पहुंचा है, यह इमारत स्थानीय और आदिवासी झगड़ों को सुलझाने के लिए एक पारंपरिक संस्थान के तौर पर काम करती है।
सेना ने स्थानीय अदालत को बनाया निशाना
मानवाधिकार समूह ने कहा है कि जब हमला हुआ, तब आम नागरिक स्थानीय मामलों और विवादों की सुनवाई में शामिल होने के लिए इकट्ठा हुए थे। यह गांव अर्धसैनिक बल 'रैपिड सपोर्ट फोर्सेज' (RSF) के नियंत्रण में है। मारे गए लोगों में चार आदिवासी नेता और दो RSF कमांडर शामिल थे।
Advertisement
सेना और RSF के बीच संघर्ष
बता दें कि सूडान में तीन साल से गृहयुद्ध चल रहा है।सेना और अर्धसैनिक बल 'रैपिड सपोर्ट फोर्सेज' (RSF) के बीच जंह जारी है। अप्रैल 2023 में RSF कमांडर मोहम्मद हमदान डगालो और उनके पूर्व सहयोगी,सूडानी सेना प्रमुख अब्देल फतह अल-बुरहान के समर्थकों के बीच युद्ध शुरू होने के बाद से हजारों लोग मारे जा चुके हैं।