ओडिशा तट से सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल का सफल परीक्षण

भारत ने चांदीपुर स्थित एकीकृत परीक्षण रेंज से स्वदेशी रूप से विकसित कम दूरी की लंबवत प्रक्षेपित सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल का सफल परीक्षण किया।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Successfully test fired surface-to-air missile off Odisha coast
Successfully test fired surface-to-air missile off Odisha coast | Image: @DRDO_India

भारत ने बुधवार को ओडिशा तट पर चांदीपुर स्थित एकीकृत परीक्षण रेंज (आईटीआर) से स्वदेशी रूप से विकसित कम दूरी की लंबवत प्रक्षेपित सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल का सफल परीक्षण किया। रक्षा सूत्रों ने यह जानकारी दी।

सूत्रों ने बताया कि रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) और भारतीय नौसेना ने वीएलएसआरएसएएम के परीक्षण को सफलतापूर्वक अंजाम दिया।

उन्होंने कहा कि इस परीक्षण के तहत एक भूमि-आधारित लंबवत प्रक्षेपक से दागी गई मिसाइल से बहुत ही कम दूरी और सीमित ऊंचाई पर स्थित उच्च गति वाले हवाई लक्ष्य को सफलतापूर्वक निशाना बनाया गया।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इस मिसाइल के सफल परीक्षण के लिए डीआरडीओ, भारतीय नौसेना और संबंधित उद्योग को बधाई दी। उन्होंने इस मिसाइल प्रणाली को रक्षा अनुसंधान एवं विकास में भारत की मजबूत डिजाइन और विकास क्षमताओं का प्रमाण बताया।

Advertisement

इसे भी पढ़ें: PF निकालने के लिए नहीं खाने पड़ेंगे धक्के, ATM-UPI से निकाल सकेंगे पैसे

Published By:
 Deepak Gupta
पब्लिश्ड