WhatsApp Web के इस्तेमाल को लेकर गृह मंत्रालय की कड़ी चेतावनी, कहा- गोपनीय जानकारी भेजने से बचें, एडवाइजरी में क्या-क्या सलाह?

गृहमंत्रालय की साइबर क्राइम यूनिट ने वॉट्सएप के वेब वर्जन के इस्तेमाल को लेकर एडवाइजरी जारी की है। कंप्यूटर पर वॉट्सएप खुला छोड़ने से डेटा लीक होने का खतरा रहता है और साइबर ठग अकाउंट हैक कर उस पर कब्जा कर सकते हैं।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
WhatsApp Web के इस्तेमाल को लेकर गृह मंत्रालय की कड़ी चेतावनी, कहा- गोपनीय जानकारी भेजने से बचें, एडवाइजरी में क्या-क्या सलाह?
WhatsApp Web के इस्तेमाल को लेकर गृह मंत्रालय की कड़ी चेतावनी, कहा- गोपनीय जानकारी भेजने से बचें, एडवाइजरी में क्या-क्या सलाह? | Image: Meta AI

कंप्यूटर और लैपटॉप पर काम आसान बनाने के लिए लोग अक्सर WhatsApp Web का सहारा लेते हैं, लेकिन यही सुविधा सुरक्षा में बड़ी चूक बन सकती है। भारत सरकार के गृह मंत्रालय की साइबर क्राइम यूनिट ने WhatsApp Web के इस्तेमाल को लेकर गंभीर चेतावनी जारी की है। इंडियन साइबर क्राइम कोऑर्डिनेशन सेंटर (I4C) की एडवाइजरी के मुताबिक, अगर कंप्यूटर पर WhatsApp खुला छोड़ दिया जाए तो डेटा लीक होने के साथ-साथ साइबर ठग पूरे अकाउंट को हैक कर उस पर कब्जा जमा सकते हैं।

सरकार की एडवाइजरी...संवेदनशील कामों से बचें

सरकार ने नागरिकों और कर्मचारियों को स्पष्ट निर्देश दिया है कि वे WhatsApp के वेब वर्जन पर ऑफिस से जुड़ी गोपनीय फाइलें, सरकारी कामकाज, संवेदनशील सूचनाएं और पैसों या वित्तीय लेन-देन से जुड़े जरूरी काम न करें। एडवाइजरी में कहा गया है कि हर बार काम पूरा होने के बाद अकाउंट से लॉग-आउट करना बेहद जरूरी है। साथ ही साइबर कैफे, होटल या किसी भी साझा कंप्यूटर पर WhatsApp Web चलाने से परहेज किया जाना चाहिए।

WhatsApp Web से जुड़े प्रमुख खतरे

साइबर क्राइम यूनिट के अनुसार, सक्रिय लॉगिन सेशन का गलत फायदा उठाकर अपराधी कई तरह की ठगी को अंजाम दे सकते है। 
हैकर्स आपकी निजी बातचीत, दस्तावेज और ऑफिस की गोपनीय जानकारी आसानी से पढ़ सकते हैं।
आपके अकाउंट का इस्तेमाल कर अधिकारियों, सहकर्मियों या परिचितों को फर्जी संदेश भेजे जा सकते हैं।
किसी वरिष्ठ अधिकारी या जानकार के नाम पर पैसों की मांग करने या गलत निर्देश देने जैसी धोखाधड़ी हो सकती है।
आपके संपर्कों की सूची और अहम ग्रुप्स की संवेदनशील बातचीत अपराधियों के हाथ लग सकती है।
आपके भरोसेमंद अकाउंट से दूसरों को खतरनाक लिंक या मैलवेयर वाले संदेश भेजकर उन्हें भी फंसाया जा सकता है।

हैकिंग और डेटा लीक कैसे होता है?

अक्सर लोग दफ्तर या घर के कंप्यूटर पर WhatsApp Web लॉगिन करने के बाद काम खत्म होने पर केवल ब्राउजर बंद कर देते हैं और लॉग-आउट नहीं करते। ऐसे में उस सिस्टम का इस्तेमाल करने वाला अगला व्यक्ति आपके खुले सेशन का दुरुपयोग कर सकता है। इसके अलावा, यदि कंप्यूटर में पहले से कोई मैलवेयर मौजूद है या रिमोट एक्सेस के जरिए कोई उस डिवाइस पर नियंत्रण पा लेता है, तो आपका WhatsApp अकाउंट भी सीधे खतरे में आ जाता है।

Advertisement
Image

गृह मंत्रालय की जरूरी सावधानियां

डिजिटल सुरक्षा बनाए रखने के लिए इन आदतों को अपनाना बेहद जरूरी है। 
सरकारी, गोपनीय या वित्तीय जानकारी कभी भी WhatsApp Web पर साझा न करें।
काम खत्म होते ही वेब सेशन को मैन्युअल रूप से लॉग-आउट करें और फोन से भी लिंक्ड डिवाइस जांचते रहें।
जरूरत पड़ने पर ब्राउजर की Incognito या Private विंडो में ही लॉगिन करें।
साइबर कैफे, होटल या सार्वजनिक कंप्यूटर पर अकाउंट बिल्कुल न खोलें।
ब्राउजर, ऑपरेटिंग सिस्टम और एंटीवायरस/सिक्योरिटी सॉफ्टवेयर को हमेशा अपडेट रखें ताकि मैलवेयर का खतरा कम रहे।

ये भी पढ़ें - 'हमारी खुशियां साझी हैं और चुनौतियां भी...', नेपाली पीएम बालेन शाह के साथ संयुक्त बयान में बोले PM मोदी

Advertisement
Published By:
 Aarya Pandey
पब्लिश्ड