'हमारी खुशियां साझी हैं और चुनौतियां भी...', नेपाली पीएम बालेन शाह के साथ संयुक्त बयान में बोले PM मोदी

पीएम मोदी और नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह की वार्ता का मुख्य फोकस दोनों देशों के रिश्तों को नई ऊंचाईयों पर ले जाने का रहा है। इस दौरान पीएम मोदी ने नेपाल के पुनर्निर्माण और दीर्घकालीन विकास को नई मजबूती देने के लिए 24 हजार करोड़ नेपाली रुपयों के डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन पैकेज के लिए घोषणा भी की।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
PM Modi
पीएम मोदी | Image: ANI

PM Modi: नेपाल के नए प्रधानमंत्री बालेन शाह भारत दौरे पर हैं। सोमवार को हैदराबाद हाउस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बालेन शाह के संयुक्त बयान में दोनों देशों के संबंधों को लेकर खुलकर बात की। इस दौरान दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय संबंधों, व्यापार और क्षेत्रीय सहयोग पर चर्चा की।

मोदी-बालेन वार्ता का मुख्य फोकस दोनों देशों के रिश्तों को नई ऊंचाईयों पर ले जाने का रहा है। पीएम मोदी ने अपने बयान में कहा, 'नेपाल के प्रधानमंत्री बनने के बाद अपनी पहली द्विपक्षीय यात्रा पर बालेन शाह का भारत में स्वागत करते हुए मुझे खुशी हो रही है। कुछ महीने पहले जब उन्होंने विश्व के सबसे युवा प्रधानमंत्री के रूप में यूएन को संबोधित किया था, तब हमें उनकी दूरदर्शिता की स्पष्ट झलक दिखाई दी थी।'

दोनों देशों के संबंधों को मजबूत करने के अहम फैसले

उन्होंने आगे कहा, 'आज पिछले कुछ घंटों की बातचीत में मैंने नेपाल के भविष्य और भारत-नेपाल संबंधों के लिए उनके क्लियर विजन और कमिटमेंट को महसूस किया है। इस वर्ष नेपाल की जनता ने उन्हें जो ऐतिहासिक जनादेश दिया है, वह नेपाल की नई पीढ़ी की आकांक्षाओं और उम्मीदों को दर्शाता है। भारत एक सशक्त और समृद्ध नेपाल की विकास यात्रा में हमेशा सहभागी रहा है। इसी भावना से आज हमने अपने संबंधों को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं।'

भारत-नेपाल की खुशियां और चुनौतियां साझी- PM मोदी

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, 'भारत और नेपाल का रिश्ता केवल पड़ोस का नहीं है, बल्कि अपनेपन और अटूट विश्वास का रिश्ता है। हमारी खुशियां साझी हैं और हमारी चुनौतियां भी। हम एक-दूसरे के प्रगति में साथी हैं और मुश्किल समय में एक-दूसरे का सहारा भी। अगस्त में नेपाल में आई भीषण बाढ़ से हुई जनहानि के लिए हम गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं।'

Advertisement

पीएम मोदी ने की बड़ी घोषणा

इस मौके पर पीएम मोदी ने नेपाल के पुनर्निर्माण और दीर्घकालीन विकास को नई मजबूती देने के लिए 24 हजार करोड़ नेपाली रुपयों के डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन पैकेज के लिए घोषणा भी की। उन्होंने कहा कि हमारा संकल्प होगा कि प्रभावित परिवारों का जीवन फिर पटरी पर लौटे, नए अवसर पैदा हों और भविष्य की आपदाओं से निपटने के लिए नेपाल की क्षमता भी और मजबूत हों।

यह भी पढ़ें: Maharashtra: पंढरपुर में बोरवेल में गिरी 18 महीने की मासूम, कई घंटों चला रेस्क्यू लेकिन नहीं बच सकी जान
 

Advertisement
Published By:
 Priyanka Yadav
पब्लिश्ड