Maharashtra: पंढरपुर में बोरवेल में गिरी 18 महीने की मासूम, कई घंटों चला रेस्क्यू लेकिन नहीं बच सकी जान

महाराष्ट्र के पंढरपुर तालुका के जलोली गांव में 18 महीने की मासूम बच्ची के बोरवेल में गिरने की दर्दनाक घटना सामने आई। कई घंटे तक चले लंबे रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद बच्ची को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon

Maharashtra News: महाराष्ट्र के पंढरपुर तालुका के जलोली गांव से एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है, यहां 18 महीने की एक मासूम बच्ची खुले बोरवेल में गिर गई। रातभर युद्धस्तर पर चले बचाव अभियान के बाद उसे सुबह बोरवेल से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। बच्ची ने उपचार से पहले ही दम तोड़ दिया।

बच्ची की पहचान अस्मिता के रूप में हुई है, जो एक गन्ना कटाई मजदूर परिवार से ताल्लुक रखती है। जानकारी के अनुसार, रात के समय अस्मिता अचानक अपने परिवार के पास से लापता हो गई थी। परिजनों और आसपास के लोगों ने जब उसकी तलाश शुरू की, तो पता चला कि वह खेत में बने एक बोरवेल में गिर गई है। इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। 

घंटों तक चला रेस्क्यू ऑपरेशन 

वहीं ग्रामीणों ने बिना समय गंवाए तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय प्रशासन और बचाव दल तत्काल मौके पर पहुंच गए और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। एनडीआरएफ के जवान और स्थानीय बचाव दल लगातार प्रयास करते रहे, ताकि मासूम अस्मिता को जल्द से जल्द सुरक्षित बाहर निकाला जा सके।

नहीं बच सकी बच्ची की जान

कई घंटों तक चले बचाव अभियान के बाद बच्ची को बोरवेल से बाहर निकालने में सफलता मिली, लेकिन उपचार से पहले ही उसकी मौत हो चुकी थी। इसके बाद से पूरे इलाके में शोक की लहर फैल गई।

Advertisement

यह भी पढ़ें: आजम खान जेल से बाहर, फिर भी अखिलेश यादव ने नहीं की मुलाकात? ओपी राजभर ने पूछा- सब ठीक है ना?

Published By:
 Priyanka Yadav
पब्लिश्ड