Uttrakhand: बहराइच के बाद उत्तरकाशी में प्रदर्शन के दौरान पथराव, हिंदू संगठन की मस्जिद हटाने की मांग

Uttrakhand News: मस्जिद को हटाने के लिए उत्तरकाशी में संयुक्त सनातन धर्म रक्षक दल की महारैली में अचानक बवाल हो गया | Sanatan Dharma

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
stone pelting during protest in Uttarkashi
stone pelting during protest in Uttarkashi | Image: Republic

Uttrakhand News: मस्जिद को हटाने के लिए उत्तरकाशी में संयुक्त सनातन धर्म रक्षक दल की महारैली में अचानक बवाल हो गया। इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच नोकझोंक भी हुई। जानकारी के मुताबिक रैली पर अचानक से पथराव हो गया जिससे कई पुलिसकर्मियों और रैली में शामिल लोगों को भी चोटें आई। हालात नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने तरफ से लाठी चार्च भी किया।

मिली जानकारी के मुताबिक, उत्तरकाशी जिला मुख्यालय के पास ही मस्जिद हटाने को लेकर संयुक्त सनातन धर्म रक्षक दल की तरफ से आज महारैली का आयोजन किया गया। स्थानीय व्यापारियों ने भी बाजार बंद कर संयुक्त सनातन धर्म रक्षक दल की महारैली की समर्थन किया।

प्रदर्शनकारियों और पुलिस पर पत्थरबाजी

प्रदर्शनकारी मुख्य बाजार होते हुए भटवाड़ी रोड तक पहुंचे ही थे कि पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर उन्हें रोक लिया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिक के बीच नोकझोंक भी हुई। बताया जा रहा है कि इस दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिस पर पत्थरबाजी की गई। जिसके बाद अफरा तफरी मच गई।

Advertisement

मुस्लिम समुदाय की ओर से हुई पत्थरबाजी- स्थानीय

स्थानीय लोगों की मानें तो मुस्लिम समुदाय की ओर से वरुणावत के दूसरे छोर की तरफ से पत्थर फेंके गए। भीड़ को खदेड़ने के लिए पुलिस ने भी लाठी चार्ज भी किया। बताया जा रहा है कि पथराव में कई पुलिसकर्मी घायल भी हो गए। बताया जा रहा है कि इस हंगामें में स्वामी दर्शन भारती भी घायल हो गए।

Advertisement

प्राइवेट लैंड पर बनी है मस्जिद- अधिकारी

गढ़वाल आईजी करण सिंह ने कहा कि यह पहले से प्रस्तावित प्रोग्राम थे। इन लोगों को लगता था कि मस्जिद अवैध रूप से बनी हुई है लेकिन जब जांच की गई तो पाया गया कि मस्जिद उनकी अपनी प्राइवेट लैंड पर बनी है। जिसका निरीक्षण उत्तरकाशी के पूर्व जिलाधिकी द्वारा किया जा चुका है। यह पुरानी मस्जिद है अवैध नहीं है। चूंकि श्रीराम सेना को प्रदर्शन करना था जिसके लिए परमिशन और रूट तय किया गया था। 

इसे भी पढ़ें: मीरापुर सीट पर RLD से मिथलेश पाल होंगी कैंडिडेट, देखें NDA की लिस्ट

Published By:
 Deepak Gupta
पब्लिश्ड