लसीका फाइलेरिया उन्मूलन अभियान की निगरानी करें राज्य, केंद्र शासित प्रदेश: स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा

लसीका फाइलेरिया परजीवी कृमियों के कारण होता है। इसे आमतौर पर एलिफेंटियासिस के रूप में जाना जाता है। इसमें मनुष्य के पांव और अन्य अंगों में सूजन हो जाती है।

Follow : Google News Icon  
Health Minister JP Nadda
Health Minister JP Nadda | Image: Facebook

Lymphatic filariasis: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा ने सोमवार को राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से लसीका फाइलेरिया उन्मूलन अभियान की निगरानी करने और चिन्हित जिला स्तर पर राजनीतिक और प्रशासनिक नेतृत्व की भागीदारी सुनिश्चित करने का आग्रह किया। वह लसीका फाइलेरिया (एलएफ) उन्मूलन के लिए वार्षिक राष्ट्रव्यापी सामूहिक औषधि कार्यक्रम (एमडीए) अभियान की शुरुआत पर वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से 13 चिन्हित एलएफ प्रभावित राज्यों के राज्य स्वास्थ्य मंत्रियों और वरिष्ठ अधिकारियों को संबोधित कर रहे थे।

लसीका फाइलेरिया परजीवी कृमियों के कारण होता है। इसे आमतौर पर एलिफेंटियासिस के रूप में जाना जाता है। इसमें मनुष्य के पांव और अन्य अंगों में सूजन हो जाती है। मंत्री ने संपूर्ण सरकारी दृष्टिकोण पर जोर दिया और कहा कि अभियान गतिविधियों में सहयोग के लिए अन्य मंत्रालयों और विभागों को भी शामिल किया जा सकता है। नड्डा ने राज्य के स्वास्थ्य मंत्रियों से अनुरोध किया कि वे निर्वाचित प्रतिनिधियों, विशेषकर विधायकों और विधान पार्षदों के साथ-साथ पंचायती राज संस्थाओं को भी इसमें शामिल करें तथा एमडीए गतिविधियों को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए समुदायों को संगठित करने में उनकी सक्रिय भागीदारी को प्रोत्साहित करें।

उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि डिजिटल मंच का उपयोग कर आंकड़ा एकत्र किया जाए कि कितने लोगों को दवा दी गई, अभियान में क्या कमी थी और यह पता लगाया जाए कि दवा की कोई कमी तो नहीं है। फाइलेरिया उन्मूलन पर उत्तर प्रदेश और ओडिशा को उनके काम के लिए बधाई देते हुए उन्होंने अभियान को सफल बनाने के लिए स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं को शामिल करने पर जोर दिया। इस अभियान के तहत 13 राज्यों के 111 प्रभावित जिलों में घर-घर जाकर फाइलेरिया की रोकथाम के लिए दवाइयां वितरित की जाएंगी।

Advertisement

यह भी पढ़ें: दिल्ली में ये क्या हुआ... अरविंद केजरीवाल को मिलने जा रही है एक और हार?

Advertisement
Published By :
Dalchand Kumar
पब्लिश्ड