Bank Holidays June 2025 : 30 दिन के महीने में 12 दिन रहेगी बैंकों की छुट्टियां, जानिए किस प्रदेश में कब है हॉलिडे

Bank Holidays June 2025 : RBI सभी बैंकों की हॉलिडे लिस्ट राज्य सरकारों के साथ मिलकर तैयार करता है। जून में अलग-अलग राज्यों की छुट्टियों को मिलाकर कुल 12 दिन बैंक बंद रहेंगे।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
bank holidays june 2025
30 दिन के महीने में 12 दिन रहेगी बैंकों की छुट्टियां | Image: Canva

Bank Holidays June 2025 : बैंक में अगर आपका कोई काम रुका हुआ है, तो ये खबर खास आपके लिए है। जून का महीना शुरू होने से पहले आपके लिए ये जानना जरूरी है कि आपके शहर में बैंक कब-कब बंद रहेंगे। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने हर महीने की तरह जून के लिए भी छुट्टियों की लिस्ट जारी कर दी है। इस महीने अलग-अलग राज्यों में कुल 12 दिन बैंकों में कामकाज बंद रहेगा।

जून 2025 के लिए RBI ने बैंकों के लिए 12 दिन की छुट्टियां घोषित की गई हैं। ये छुट्टियां रविवार, दूसरे और चौथे शनिवार और कुछ क्षेत्रीय त्योहारों के कारण हैं। जून में बकरीद, वट पूर्णिमा से लेकर संत गुरु कबीर जयंती सहित कई पर्व मनाए जाएंगे। जिसके लिए बैकों में छुट्टियों की घोषणा की गई है। RBI सभी बैंकों की हॉलिडे लिस्ट राज्य सरकारों के साथ मिलकर तैयार करता है।

जून में बैंक हॉलिडे लिस्ट

  1. 1 जून (रविवार): साप्ताहिक अवकाश, सभी राज्यों में बैंक बंद।
  2. 6 जून (शुक्रवार): ईद-उल-अज़हा (बकरीद), केरल (कोच्चि और तिरुवनंतपुरम) में बैंक बंद।
  3. 7 जून (शनिवार): बकरीद, पूरे देश में बैंक बंद।
  4. 8 जून (रविवार): साप्ताहिक अवकाश, सभी राज्यों में बैंक बंद।
  5. 11 जून (बुधवार): संत कबीर जयंती/सागा दावा, सिक्किम और मेघालय में बैंक बंद।
  6. 14 जून (शनिवार): दूसरा शनिवार, सभी राज्यों में बैंक बंद।
  7. 15 जून (रविवार): साप्ताहिक अवकाश, सभी राज्यों में बैंक बंद।
  8. 22 जून (रविवार): साप्ताहिक अवकाश, सभी राज्यों में बैंक बंद।
  9. 27 जून (शुक्रवार): रथ यात्रा/कांग, ओडिशा और मणिपुर में बैंक बंद।
  10. 28 जून (शनिवार): चौथा शनिवार, सभी राज्यों में बैंक बंद।
  11. 29 जून (रविवार): साप्ताहिक अवकाश, सभी राज्यों में बैंक बंद।
  12. 30 जून (सोमवार): रेमना नी, मिजोरम में बैंक बंद।

कैसे होगा बैंकिंग का काम?

बैंक हॉलिडे होने के कारण आपको परेशान होने की कोई जरूरत नहीं है। बैंक शाखाएं बंद होने के बावजूद भी ग्राहक डिजिटल बैंकिंग सेवाओं का इस्तेमाल कर सकेंगे। आप आसानी से UPI, नेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग और ATM का इस्तेमाल कर अपने बिल पे और बाकी के काम कर सकते हैं। बैंक हॉलिडे के कारण चेक क्लियरेंस, डिमांड ड्राफ्ट और पासबुक अपडेट जैसे काम नहीं हो पाएंगे। 

ये भी पढ़ें: AMCA फाइटर जेट के आगे ड्रैगन की निकल जाएगी हवा, पाकिस्तान के उड़ेंगे होश; दुश्मनों के रडार हो जाएंगे फेल
 

Advertisement
Published By:
 Sagar Singh
पब्लिश्ड