प्रयागराज एक्सप्रेस का इंतजार, 2 ट्रेनें थी लेट, बढ़ती गई भीड़ और फिर... नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर मची भगदड़ की पूरी कहानी

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़ तब मची जब महाकुंभ जाने के लिए यात्रियों की भीड़ स्टेशन पर मौजूद थीं। इस बीच दो ट्रेन देरी से चल रही थीं। भीड़ बढ़ती गई और फिर...

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
New Delhi Railway Station Stampede
New Delhi Railway Station Stampede | Image: x

New Delhi Railway Station Stampede: शनिवार (15 फरवरी) देर रात नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर मची भगदड़ में 18 लोगों की मौत हुए और कई लोग घायल बताए जा रहे हैं। मृतकों में कई महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। रेलवे ने तुरंत भीड़ का दबाव कम करने के लिए चार स्पेशल ट्रेनों का इंतजाम किया। हालात फिलहाल कंट्रोल में हैं।

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़ उस समय मची जब महाकुंभ जाने के लिए यात्रियों की भीड़ स्टेशन पर मौजूद थीं। इस बीच दो ट्रेन देरी से चल रही थीं। भीड़ बढ़ती गई और इस बीच ही हालात बेकाबू हो गए।

कैसे मची नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़?

घटना शनिवार रात 10 बजे के आसपास की है। पुलिस उपायुक्त (रेलवे) ने बयान में इस भगदड़ की पूरी कहानी बताई। उन्होंने बताया कि प्रयागराज एक्सप्रेस ट्रेन प्लेटफार्म नंबर 14 पर खड़ी हुई थी। इस दौरान वहां कई लोग मौजूद थे। इस बीच स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस और भुवनेश्वर राजधानी एक्सप्रेस देरी से चल रही थीं। इन ट्रेनों के यात्री भी प्लेटफार्म नंबर 12, 13 और 14 पर मौजूद थे।

उनके मुताबिक हर घंटे रेलवे की ओर से 1,500 सामान्य टिकट बेचे जा रहे थे। इसके चलते कारण स्टेशन पर भीड़ बढ़ गई और स्थिति काबू से बाहर हो गई। प्लेटफार्म नंबर 14 और प्लेटफार्म नंबर 16 पर एस्केलेटर के पास भगदड़ मची। 

Advertisement

भगदड़ से जुड़ी कई तस्वीरें और वीडियोज सामने आई है, जिसमें हालात के बाद भयावह मंजर देखने को मिल रहा है। जानकारी के अनुसार भगदड़ के चलते कई लोग बेहोश थे।

प्रत्यक्षदर्शियों ने क्या बताया? 

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़ पर LNJP अस्पताल में पीड़ितों में से एक के भाई संजय ने कहा, "हम 12 लोग महाकुंभ जा रहे थे। हम प्लेटफॉर्म पर भी नहीं पहुंचे थे, बल्कि सीढ़ियों पर थे। मेरी बहन सहित मेरा परिवार भीड़ में फंस गया था। हमने उसे आधे घंटे बाद पाया और तब तक वह मर चुकी थी।"

Advertisement

एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया, "भीड़ हद से ज्यादा थी। लोग (फुटओवर) ब्रिज पर जमा थे। इतनी बड़ी भीड़ की उम्मीद नहीं थी। मैंने रेलवे स्टेशन पर इतनी बड़ी भीड़ पहले कभी नहीं देखी, त्योहारों के दौरान भी नहीं। प्रशासन के लोग और NDRF के जवान भी वहां मौजूद थे, लेकिन जब भीड़ हद से ज्यादा हो गई, तो उन्हें नियंत्रित करना संभव नहीं था।"

उच्च स्तरीय जांच के दिए गए आदेश

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि स्टेशन पर स्थिति अब नियंत्रण में है, दिल्ली पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के जवान मौके पर पहुंच गए हैं। उन्होंने कहा, “घायलों को अस्पताल ले जाया गया है और अचानक भीड़ से निपटने के लिए विशेष ट्रेनें चलाई जा रही हैं।” रेलवे बोर्ड ने घटना की उच्च स्तरीय जांच के आदेश दे दिए हैं।

यह भी पढ़ें: 'लोग कट गए, दबकर मर गए, इतनी भीड़ कभी नहीं देखी...'- चश्मदीदों ने बताया नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़ मची तो कैसा था मंजर

Published By:
 Ruchi Mehra
पब्लिश्ड