'सुशांत सिंह राजपूत की हत्या की गई है, किसने की और क्यों की, ये मुझे जानना है; केस दोबारा खुलना चाहिए...', बहन प्रियंका ने की मांग

प्रियंका सिंह ने कहा कि सुशांत पर भारी दबाव था। उनके खिलाफ नकारात्मक लेख छपवाई गई साथ ही उनके प्रोजेक्ट्स को साजिश के तहत रोका गया। उन्होंने इस बात को सिरे से खारिज कर दिया कि उनके भाई सुशांत सिंह राजपूत ने खुदकुशी की है। प्रियंका का कहना है कि उनके भाई को हनी ट्रैप में फंसाया गया। फिर उन्हें अलग-थलग करके और मानसिक रूप से प्रताड़ित कर उनकी हत्या की गई है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
सुशांत सिंह राजपूत की बहन का सनसनीखेज दावा
सुशांत सिंह राजपूत की बहन का सनसनीखेज दावा | Image: Republic

सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व पीए दिशा सालियान मामले की जांच फिर से CBI कर रही है। उनके पिता सतीश सालियान की गुहार पर बॉम्बे हाई कोर्ट के आदेश के बाद सीबीआई की जांच शुरू हुई है। सीबीआई ने नए सिरे से FIR भी दर्ज कर ली है। ऐसे में एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की बहन ने भी संदिग्ध मौत की दोबारा जांच किए जाने की गुहार लगाई है।

प्रियंका सिंह ने क्या कहा?

रिपब्लिक मीडिया से स्पेशल बातचीत के दौरान सुशांत सिंह राजूपत की बहन प्रियंका सिंह ने अपने कुछ मार्णिक अनुभव भी साझा किया। उन्होंने बताया कि वह सुशांत सिंह के साथ रहती थीं और वह उनलोगों में शामिल थीं, जिन पर सुशांत सबसे ज्यादा भरोसा करते थे।

प्रियंका सिंह ने कहा कि सुशांत पर भारी दबाव था। उनके खिलाफ नकारात्मक लेख छपवाई गई साथ ही उनके प्रोजेक्ट्स को साजिश के तहत रोका गया। उन्होंने इस बात को सिरे से खारिज कर दिया कि उनके भाई सुशांत सिंह राजपूत ने खुदकुशी की है। प्रियंका का कहना है कि उनके भाई को हनी ट्रैप में फंसाया गया। फिर उन्हें अलग-थलग करके और मानसिक रूप से प्रताड़ित कर उनकी हत्या की गई है।

सुशांत सिंह राजपूत का हत्यारा कौन?

रिपब्लिक से बातचीत में प्रियंका ने मुंबई पुलिस पर उचित प्रारंभिक जांच न करने पर भी सवाल उठाया। उन्होंने दावा किया कि दिशा सालियान और सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बीच सीधा कनेक्शन है। प्रियंका ने दावा किया है कि उनके भाई सुशांत सिंह राजपूत की हत्या की गई हैं। किसने की और क्यों की , ये मैं जानना चाहती हूं। ये केस भी दोबारा खुलना चाहिए।
 

Advertisement

सुशांत सिंह राजपूत की संदिग्ध मौत कब हुई?

बता दें कि एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत 14 जून 2020 को हुई थी। वे 34 साल की उम्र में मुंबई के बांद्रा स्थित अपने फ्लैट में संदिग्ध हालात में मृत पाए गए थे। इस खबर के बाद बॉलीवुड समेत पूरा देश स्तब्ध रह गया था। ये खबर देश-दुनिया में सुर्खियां बनी थी। कई महीनों तक ये मुद्दा गरम रहा। उनकी मौत पर कई सवाल उठे लेकिन पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और जांच के अनुसार मौत का कारण आत्महत्या बताया गया था। 

सुशांत सिंह राजूपत अपने आवास पर सीलिंग फैन से फंदे से लटके हुए पाए गए थे। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में शरीर पर चोट के निशान नहीं मिले थे। साथ ही कोई सुसाइड नोट नहीं मिला था। लेकिन परिजनों ने हत्या की आशंका जताई थी। रिपब्लिक मीडिया ने इस मुद्दे को जोर-जोर से उठाया था। अब दिशा सालियान केस को दोबारा खोलने के बाद सुशांत की बहन प्रियंका सिंह भी इस मामले में दोबारा जांच चाहती हैं।
 

Advertisement

ये भी पढ़ें: दिशा सालियान केस में बड़ा अपडेट, FIR में आदित्य ठाकरे, डिनो मोरिया, रिया चक्रवती समेत कई बड़े नाम; देखें एफआईआर की पूरी कॉपी

Published By:
 Sujeet Kumar
पब्लिश्ड