BREAKING: दिशा सालियान केस में बड़ा अपडेट, FIR में आदित्य ठाकरे, डिनो मोरिया, रिया चक्रवती समेत कई बड़े नाम; देखें एफआईआर की पूरी कॉपी
रिपब्लिक भारत के पास उस एफआईआर की कॉपी मौजूद है। FIR में सामूहिक बलात्कार और हत्या की धाराएं लगाई गई हैं। इसके साथ ही शिवसेना (यूबीटी) के अध्यक्ष उद्धव ठाकरे, उनके बेटे आदित्य ठाकरे का नाम भी एफआईआर में शामिल है।
- भारत
- 3 min read

दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर दिशा सालियान की संदिग्ध मौत के मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने अब बड़ा कदम उठाया है। केंद्रीय जांच एजेंसी ने मामले में औपचारिक रूप से एफआईआर दर्ज कर ली है। रिपब्लिक भारत के पास उस एफआईआर की कॉपी मौजूद है। FIR में सामूहिक बलात्कार और हत्या की धाराएं लगाई गई हैं। इसके साथ ही शिवसेना (यूबीटी) के अध्यक्ष उद्धव ठाकरे, उनके बेटे आदित्य ठाकरे का नाम भी एफआईआर में शामिल है।
इसके अलावा FIR में बॉलीवुड एक्टर डिनो मोरिया, रिया चक्रवर्ती, सूरज पंचोली के साथ-साथ मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह, जेल में बंद पुलिस अधिकारी सचिन वाझे और कुछ अन्य पुलिसकर्मियों के नाम हैं। केंद्रीय जांच ब्यूरो ने दिशा के पिता सतीश सालियान के बयान के आधार पर यह FIR दर्ज की है।
पिता का आरोप है कि सरकारी मशीनरी का गलत इस्तेमाल करके उनकी बेटी की मौत से जुड़े सबूत मिटा दिए गए थे। CBI ने यह कार्रवाई बॉम्बे हाईकोर्ट के निर्देश के बाद की है। दिशा की मौत जून 2020 में मुंबई में हुई थी और उनकी मौत के कुछ ही दिनों बाद सुशांत सिंह राजपूत की भी मौत हो गई थी।
CBI को दिए दिशा सालियान के पिता के बयान में इन लोगों के नाम
Advertisement
- आदित्य ठाकरे
- रोहन रॉय
- डिनो मोरिया
- सूरज पंचोली
- आदित्य ठाकरे के बॉडीगार्ड्स
- रिया चक्रवर्ती
- शोविक चक्रवर्ती
- सचिन वाजे
- परमबीर सिंह
- डीसीपी विशाल ठाकुर
- उद्धव ठाकरे
- अनिल देशमुख
- API अशोक देवाड़े
- PI जगदेव कलापड़
- PI शैलेंद्र नगरकर
- PI चिमाजी आधव
- PI अर्जुन राजाने
- मालवणी पुलिस स्टेशन के संबंधित अधिकारी
- देरी से पोस्टमार्टम से जुड़े डॉक्टर और स्टाफ, डॉ. संजय जाधव
- कालिना स्थित फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी के संबंधित अधिकारी, N.P. भाले
दिशा के पिता की शिकायत में पुलिस अधिकारी, डॉक्टर और स्टाफ का भी जिक्र
दिशा के पिता ने इस मामले में मालवणी पुलिस स्टेशन से जुड़े अधिकारियों, दिशा के पोस्टमार्टम में कथित देरी से जुड़े डॉक्टरों और स्टाफ, कलिना स्थित फॉरेंसिक साइंस लैबोरेटरी के कर्मचारियों, रीजेंट गैलेक्सी बिल्डिंग के सिक्योरिटी गार्ड्स और कई अन्य लोगों का भी बयान में जिक्र किया गया है।
Advertisement
यहां देखिए FIR की पूरी कॉपी
संदिग्ध हालात में हुई थी दिशा सालियान की मौत
8 जून 2020 को मुंबई के मलाड इलाके में एक बहुमंजिला इमारत की 12वीं मंजिल से गिरकर दिशा की संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी। इसके ठीक एक हफ्ते बाद 14 जून को अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत अपने फ्लैट में मृत पाए गए थे। दोनों मौतों के बीच के समय और कड़ियों को लेकर लंबे समय से कई तरह की अटकलें लगाई जा रही थीं। सुशांत केस में चौतरफा हंगामे के बाद जांच सीबीआई को सौंपी गई थी, जिसमें एजेंसी ने आत्महत्या करार देते हुए क्लोजर रिपोर्ट दाखिल की थी जो अभी कोर्ट में विचाराधीन है।