BREAKING: आंध्र प्रदेश से बड़ी खबर, श्रीकाकुलम वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में भगदड़, 10 श्रद्धालुओं की मौत, कई घायल

आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम जिले के काशीबुग्गा स्थित वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में भगदड़ मच गई। हादसे में 10 श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि कई घायल बताए जा रहे हैं।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Srikakulam stampede
Srikakulam stampede | Image: Republic/ Social Media

Srikakulam stampede: आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम से बड़ी खबर सामने आई है। जिले के काशीबुग्गा स्थित वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में भगदड़ मच गई, जिसमें कई लोग घायल हो गए। वहीं, 10 श्रद्धालुओं की मौत की भी खबर सामने आ रही है। यह घटना उस समय हुई जब एकादशी के अवसर पर मंदिर में भारी भीड़ जमा हुई थी।

श्रीकाकुलम के वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में एकादशी पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ गई। भारी भीड़ के कारण अचानक भगदड़ मच गई। मंदिर में भगदड़ मचने से 10 श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जिनमें ज्यादातर महिलाएं और बच्चे थे। हादसे में बड़ी संख्या में श्रद्धालु घायल भी बताए जा रहे हैं। घायलों को तुरंत इलाज के लिए नजदीकी अस्पतालों में ले जाया गया है। पुलिस मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य शुरू कर दी है। 

वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में भगदड़ में 10 की मौत

हादसे के वीडियो भी सामने आई है, जो काफी भयावह है। सैकड़ों महिलाएं हाथ में पूजा की टोकरियां लिए सीढ़ियों पर खुद को बचाने की कोशिश करती नजर आ रही है। घटना की जानकारी मिलते ही राज्य के कृषि मंत्री के अत्चन्नायडू तुरंत दुर्घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने घटना की जानकारी जुटाने के लिए मंदिर के अधिकारियों से बात की। मौके पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।

घटना पर सीएम चंद्रबाबू नायडू ने जताया दुख

वहीं, घटना पर आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने भी दुख जताया है। CM नायडू ने ट्वीट किया, "श्रीकाकुलम जिले के काशीबुग्गा स्थित वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ की घटना से हड़कंप मच गया। इस दुखद घटना में श्रद्धालुओं की मृत्यु अत्यंत हृदयविदारक है। मैंने अधिकारियों को घायलों को शीघ्र और उचित उपचार प्रदान करने के निर्देश दिए हैं।"

Advertisement

भारी भीड़ की वजह से हुई भगदड़

आंध्र प्रदेश के राज्यपाल एस. अब्दुल नजीर ने भी श्रीकाकुलम जिले के कासीबुग्गा स्थित श्री वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के कारण मची भगदड़ में 10 श्रद्धालुओं की मौत पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, मंदिर के प्रवेश द्वार पर श्रद्धालुओं की अचानक भारी भीड़ उमड़ गई, जिससे लोगों में अफरा-तफरा मच गई और भगदड़ की स्थिति हो गई। मृतकों का आंकड़ा बढ़ सकता है। अस्पताल में भर्ती कई घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। 

यह भी पढ़ें: तुलसी विवाह के दौरान जरूर करें इन मंत्रों का जाप, घर में आएगी खुशहाली

Advertisement
Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड