श्रीलंका की नौसेना ने कराईकल से 13 मछुआरों को पकड़ा

पुदुचेरी केंद्र शासित प्रदेश के कराईकल से श्रीलंकाई नौसेना ने द्वीप राष्ट्र के जल क्षेत्र में प्रवेश करने के आरोप में 13 मछुआरों को गिरफ्तार कर लिया है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
13 fishermen off Karaikal Arrestead
13 fishermen off Karaikal Arrestead | Image: X/Representative

पुदुचेरी केंद्र शासित प्रदेश के कराईकल से श्रीलंकाई नौसेना ने द्वीप राष्ट्र के जल क्षेत्र में प्रवेश करने के आरोप में 13 मछुआरों को गिरफ्तार कर लिया है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। पुदुचेरी सरकार के शीर्ष अधिकारी ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि सरकार मछुआरों और उनकी मशीनीकृत नौका को छुड़वाने के लिए केंद्र से हस्तक्षेप करने की मांग करेगी।

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए मछुआरों के नामों का पता लगाया जा रहा हैं। पुदुचेरी के मत्स्य पालन मंत्री के. लक्ष्मीनारायणन ने दावा किया कि नौका सहित मछुआरों की रिहाई के लिए सरकार विदेश मंत्री से संपर्क में है। ये मछुआरे कुछ दिन पहले मछली पकड़ने निकले थे।

यह भी पढ़ेंं: डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को मिली पैरोल, 12वीं बार जेल से बाहर आया

Advertisement
Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड