BIG BREAKING: डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को दिल्ली चुनाव से पहले मिली पैरोल, 12वीं बार जेल से आया बाहर

राम रहीम को रोहतक जेल प्रशासन ने मंगलवार की सुबह 5:26 मिनट पर जेल से बाहर निकाला। इस बार बाबा गुरमीत राम रहीम सिरसा में स्थित अपने डेरे में रहेगा।

Follow : Google News Icon  
Ram Rahim parole
डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को दिल्ली चुनाव से पहले मिली पैरोल, 12वीं बार जेल से आया बाहर | Image: Facebook

Ram Raheem Got Parole: यौन शोषण और मर्डर केस में सजा काट रहे डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम पर एक बार फिर हरियाणा सरकार ने मेहरबानी दिखाई है। दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले एक बार फिर गुरमीत राम रहीम को पैरोल (Gurmeet Ram Rahim Parole) पर रिहा कर दिया गया है। राम रहीम को रोहतक जेल प्रशासन ने मंगलवार की सुबह 5:26 मिनट पर जेल से बाहर निकाला। इस बार बाबा गुरमीत राम रहीम सिरसा में स्थित अपने डेरे में रहेगा जबकि इसके पहले वो बागपत के बरनावा में पैरोल के दौरान समय व्यतीत करता था। साल 2017 के बाद ये 12वां मौका है जब राम रहीम को पैरोल पर रिहा किया गया है।

राम रहीम को कड़े सुरक्षा इंतजाम के साथ सुनारिया जेल से बाहर ले जाया गया। राम रहीम को लेने के लिए हनीप्रीत खुद सिरसा से दो गाड़ियों के साथ जेल पहुंची थी। बीते 8 सालों में ये पहला मौका है जब राम रहीम अपने सिरसा स्थित डेरा मुख्यालय में पहुंचा हो। साल 2017 में सजा होने के बाद से राम रहीम अब तक अपने सिरसा के डेरा मुख्यालय में नहीं गया था। साल 2017 से राम रहीम को अब तक कुल 12वीं बार पैरोल मिल चुकी है और वो एक बार फिर जेल से बाहर निकल आया है।

इन मामलों में राम रहीम को हुई सजा

गुरमीत राम रहीम ने 2 साध्वियों का यौन उत्पीड़न किया था इन दोनों मामलों में डेरा प्रमुख को 10-10 साल की सजा हुई है जबकि एक पत्रकार रामचंद्र छत्रपति की हत्या और डेरा के पूर्व मैनेजर रणजीत सिंह की हत्या के मामले में राम रहीम को उम्रकैद की सजा हुई है। राम रहीम को 25 अगस्त 2017 से हरियाणा में रोहतक के सुनारिया जेल में रखा गया है।  

पिछले साल भी राम रहीम ने मांगी थी इमरजेंसी पैरोल

इसके पहले डेरा प्रमुख राम रहीम ने पिछले साल भी इमरजेंसी पैरोल की मांगी थी। इसके बाद चुनाव आयोग ने 30 सितंबर को शर्तों के साथ उसको पैरोल पर रिहा किया था। इलेक्शन कमीशन ने राम रहीम की पैरोल पर शर्त रखी थी कि वो किसी भी तरह हरियाणा चुनाव की किसी गतिविधि में हिस्सा नहीं लेगा। इस दौरान वो किसी भी जिले में कोई दौरा नहीं करेगा। इसके अलावा सोशल मीडिया पर भी वो किसी तरह का चुनावी अभियान का समर्थन नहीं करेगा। इन शर्तों के साथ राम रहीम को पैरोल मिली थी। 

Advertisement

हरियाणा, पंजाब और राजस्थान सहित कई राज्यों में राम रहीम के बड़े समर्थक

डेरा सच्चा सौदा प्रमुख और 2 साध्वियों के साथ रेप और दो हत्या के मामलों में दोषी गुरमीत राम रहीम सिंह को 30 दिन की पैरोल मिल गई है। पैरोल मिलने के बाद राम रहीम हरियाणा के रोहतक की सुनारिया जेल से मंगलवार को बाहर आ गया है। राम रहीम 2017 में अपनी दो शिष्याओं से बलात्कार के मामले में 20 साल कारावास की सजा काट रहा है। राम रहीम को ऐसे समय में पैरोल दी गई है जब दिल्ली में विधानसभा चुनाव के लिए पांच फरवरी को मतदान होने हैं। डेरा सच्चा सौदा का मुख्यालय सिरसा में है। इसके हरियाणा, पंजाब, राजस्थान और अन्य राज्यों में बड़ी संख्या में समर्थक हैं।
 

यह भी पढ़ेंः दिल्ली के बुराड़ी में इमारत ढहने से 7 साल की मासूम की मौत, 12 लोग घायल

Published By :
Ravindra Singh
पब्लिश्ड