BREAKING: भीषण गर्मी में स्पाइस जेट विमान का AC खराब, कई यात्रियों की बिगड़ी तबीयत, सामने आया Video

BREAKING: दिल्ली से दरभंगा जा रहे स्पाइसजेट के यात्रियों को भीषण गर्मी के बीच एक घंटे से भी ज्यादा समय तक विमान में बैठे रहना पड़ा।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon

Spicejet flight Passengers Video: दिल्ली से दरभंगा (एसजी 486) जा रहे स्पाइसजेट के यात्रियों को भीषण गर्मी के बीच एक घंटे से अधिक समय तक बिना AC के बैठे रहे। वाले विमान के अंदर इंतजार करना पड़ा, जिससे कई यात्रियों की तबीयत खराब हो गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। कई लोगों ने इसको लेकर एयरलाइंस कंपनी की आलोचना भी की है।

फ्लाइट के अंदर के हालात को दर्शाता वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें यात्री पसीने से भीगे हुए दिख रहे हैं। कुछ हाथों से पेशानी पर आया पसीना पोछ रहे हैं तो गर्मी से राहत पाने के लिए कुछ न्यूजपेपर, रुमाल  या फिर मैग्जिन से पंखा झलते देखे जा सकते हैं।

40 डिग्री के तापमान में पैसेंजर बेहाल

बताया जा रहा है कि एक घंटे से अधिक समय तक 40 डिग्री से ऊपर के तापमान बीच रहने के बाद यात्रियों की तबीयत भी बिगड़ गई। रोहन नाम के यात्री ने बताया कि भीतर का तापमान 40 डिग्री था।  बैठने के करीब एक घंटे तक भी एसी को ऑन नहीं किया गया।

विमानों की मनमानी

 ये पहली बार नहीं है कि फ्लाइट सवारों को ऐसी परिस्थिति से दो चार होना पड़ रहा है। 30 मई 2024 को भी ऐसा ही कुछ आईजीआई रनवे पर हुआ था। तब एयरइंडिया की फ्लाइट AI-433 दिल्ली से भोपाल गई थी।

Advertisement

 

क्या हुआ था एयर इंडिया की फ्लाइट में?

यात्रियों की शिकायत थी कि एआई-433 को आईजीआई एयरपोर्ट के टर्मिनल थ्री से भोपाल के लिए दोपहर करीब 2:45 बजे रवाना होना था। लेकिन एयरपोर्ट पहुंचने के बाद यात्रियों को पता ऑपरेशनल रीजन से फ्लाइट के डिले होने का पता चला था। बाद में फ्लाइट में बोर्ड करने के बाद भी मुसीबत कम नहीं हुई और एसी के ठीक से काम न करने की बात सामने आई। यहां भी मुसाफिरों को करीब 2 घंटे तक ऐसे ही गुजारना पड़ा और कई यात्रियों की तबीयत तब भी खराब होगई थी।

ये भी पढ़ें-बिहार के अररिया में गिरा पुल, केंद्रीय मंत्री गडकरी ने किया रिएक्ट; एक्स पर बताया जिम्मेदार कौन?  
 

Advertisement

(Note: यह एक ब्रेकिंग स्टोरी है। अधिक जानकारी के साथ अपडेट हो रही है)

Published By:
 Kiran Rai
पब्लिश्ड