BREAKING: द्वारका एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार कार ने 4 मजदूरों को रौंदा; दो की मौत
गुरुग्राम में द्वारका एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा हुआ है। यहां श्रीराम चौक के पास दिल्ली की तरफ से आ रही एक तेज रफ्तार बीट कार ने डिवाइडर पर लोहे की ग्रिल लगा रहे चार मजदूरों को कुचल दिया।
- भारत
- 2 min read

Road Accident: गुरुग्राम-द्वारका एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा हुआ है, जिसने देखने वालों की रूह कंपा दी है। यहां दिल्ली से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने चार मदजूरों को रौंद दिया। इस हादसे में दो मजदूरों की मौत हो गई है, जबकि दो अन्य गंभी रूप से घायल हुए हैं।
जानकारी के मुताबिक, यह हादसा गुरुग्राम के द्वारका एक्सप्रेसवे पर श्रीराम चौक के पास हुआ है। चार मजदूर एक्सप्रेसवे के डिवाइडर पर लोहे की ग्रिल लगाने का काम कर रहे थे। तभी दिल्ली की ओर से आ रही अनियंत्रित बीट कार मजदूरों पर चढ़ गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए।
गुरुग्राम पुलिस ने दी हादसे की जानकारी
गुरुग्राम पुलिस के अनुसार, आज तड़के करीब 2:30 बजे द्वारका एक्सप्रेसवे पर ग्रिल लगाते समय एक कार की चपेट में आने से दो मजदूरों की मौत हो गई और दो गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा न्यू पालम विहार में श्री राम चौक के पास हुआ।
जान बचाने के लिए दो मजदूरों ने लगाई छलांग
बताया जा रहा है कि बाकी के दो मजदूरों ने कार को अपनी तरफ आते देख जान बचाने के लिए एक्सप्रेसवे के बीच बनी ग्रीन बेल्ट की तरफ छलांग लगा दी। मगर कार की रफ्तार इतनी तेज थी कि वह बेकाबू होकर ग्रीन बेल्ट के भीतर जा घुसी। साथ ही कूद चुके दोनों मजदूरों को भी अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में कार ड्राइवर भी गंभीर रूप से जख्मी हुआ है।
Advertisement
घायलों को अस्पताल में कराय गया भर्ती
हादसे के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ इकट्ठी हो गई। इसकी सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस भी पहुंची। पुलिस ने गंभीर रूप से घायल मजदूरों और कार चालक को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने जांच के बाद दो मजदूरों को मृत घोषित कर दिया, जबकि दो अन्य घायलों का इलाज चल रहा है। उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।