नासिक में अनोखा प्रदर्शन, नेता जी ने नगर पंचायत अधिकारी के टेबल पर छोड़ दिए आवारा कुत्ते; नोटों के हार पहनाने की भी कोशिश- VIDEO

आवारा कुत्तों की बढ़ती समस्या से परेशान शिवसेना (ठाकरे गुट) के नेता और आम नागरिक नगर पंचायत अधिकारी के ऑफिस में दाखिल हो गए। इस दौरान उन्होंने उनकी मेज पर बोरी से निकालकर आवारा कुत्ते छोड़ दिए। यह देखकर खुद साहब के होश उड़ गए।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon

Nashik News: महाराष्ट्र के नासिक जिले के निफाड शहर से एक अनोखे विरोध प्रदर्शन का ऐसा मामला सामने आया है, जो चर्चा का विषय बन गया है। यहां आवारा कुत्तों की बढ़ती समस्या से परेशान शिवसेना (ठाकरे गुट) के नेताओं और आम नागरिकों ने नगर पंचायत अधिकारी के टेबल पर आवारा कुत्ते छोड़ दिए। इतना ही नहीं, उन्हें नोटों की माला पहनाने की भी कोशिश की गई।

जी हां, सामने आए वीडियो में देखा गया कि अपनी मांगों को पुरजोर तरीके से रखने के लिए प्रदर्शनकारी सीधे मुख्य अधिकारी धीरज भामरे के ऑफिस में दाखिल हो गए। उन्होंने नगर पंचायत के गैर जिम्मेदार रवैये के खिलाफ अपना रोष व्यक्त करते किया और अधिकारी की मेज पर बोरे से निकालकर आवारा कुत्ते छोड़ दिए। बोरी से निकलते ही कुत्ते इधर-उधर भागने लगे। यह देखकर खुद साहब के होश उड़ गए। 

नोटों की हार पहनानें की कोशिश

इसके अलावा, प्रदर्शनकारियों ने प्रशासनिक ढिलाई पर तंज कसते हुए अधिकारी को नोटों की माला पहनाने की भी कोशिश की। इस घटना के बाद कार्यालय परिसर में काफी समय तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।

अनोखे प्रदर्शन की वजह क्या?

प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि निफाड शहर और आसपास के इलाकों में पिछले कुछ समय से आवारा कुत्तों की संख्या बढ़ रही है। इसके कारण बच्चों, बुजुर्गों, महिलाओं और सड़क पर चलने वाले लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उनका दावा है कि आवारा कुत्ते कई लोगों को काट चुके हैं। इस बाबत नगर पंचायत को कई बार जानकारी दी गई, इसके बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई है।

Advertisement

मुख्य अधिकारी पर प्रदर्शनकारियों का आरोप

प्रदर्शनकारियों ने मुख्य अधिकारी पर आरोप लगाया कि उनका ध्यान नागरिकों की समस्याओं को सुलझाने के बजाय केवल ट्रेंडर प्रक्रिया पर केंद्रित है। उन्होंने अधिकारी से जनसमस्याओं के समाधान के लिए तुरंत ठोस कदम उठाने की मांग की। इसी क्रम में विक्रम रांधवे और अन्य प्रदर्शनकारियों ने मिलकर नगर पंचायत से आवारा कुत्तों की संख्या नियंत्रित करने और नागरिकों को इस परेशानी से जल्द से जल्द राहत दिलाने की पुरजोर मांग की।

यह भी पढ़ें: PM मोदी के जन्मदिन पर शुभकामनाओं का सैलाब, अमित शाह, राजनाथ और योगी समेत तमाम नेताओं ने दी बधाई; किसने क्या कहा?
 

Advertisement
Published By:
 Priyanka Yadav
पब्लिश्ड